बिहार शताब्दी समारोह का आयोजन द्वारका में २२ को

अनुराग रंजन सिंह   
बढ़ता बिहार…बदलता बिहार… सांस्कृतिक और आंचलिक लोकाचार को अपने परिवेश में समेटे बिहार का गौरवमयी परिचय कई दशकों की यात्रा तय कर आज़ अपने नए स्वरूप में दीप्तमान है। बिहार के विकास और बदलाव की नई बयार को भारत के अन्य राज्यों समेत विश्व के कई विकसित देशों ने भी सराहा है। परिवर्तन जीवन का जीता-जागता स्वरूप है, जो विषम परिस्थितियों में भी अपनी पहचान को नए कीर्तिमानों से आभूषित करता है। इतिहास, वर्तमान और भविष्य की मिलीजुली झांकियाँ जनमानस को गर्व की अनुभूति से ओतप्रोत करती है । गर्व की इस अनुभूति के उत्सव को स्मृत ट्रस्ट और बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सहयोग के द्वारा ‘बिहार शताब्दी समारोह’ के रूप में रविवार 22 जनवरी को शाम 4 बजे से द्वारका के ककरौला स्थित महिला पार्क में मनाया जाएगा। इस समारोह में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, लोक स्वास्थ्य, अभियंत्रण मंत्री श्री चंद्र मोहन राय, शहरी विकास मंत्री श्री प्रेम कुमार, भाजपा के दिल्ली प्रदेश के सहप्रभारी श्री रामेश्वर चैरसिया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वयक श्री शिवकान्त मिश्र विशिष्ट अतिथि होंगे। इस समारोह का उद्घाटन बिहार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री वृषिण पटेल के द्वारा किया जाएगा और कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार की उद्योग मंत्री डा. रेणु कुमारी करेंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और स्वागत गान से किया जाएगा। लोकगीत गायक रामअषीश बागी और मिथिलेश झा के द्वारा लोकसंगीत प्रस्तुत किया जाएगा। कथक नृत्य के माध्यम से बदलते बिहार की झलक को प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुश्री शिखा खरे एवं उनके साथियों के द्वारा पेश किया जाएगा।


बिहार शताब्दी समारोह आयोजन समिति के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार समारोह को सफल बनाए जाने के लिए सुरक्षा के चैकस इंतज़ाम किए गए हैं। आयोजन समिति ने जनता से यह अपील की है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग उपस्थित होकर इस समारोह को सफल बनाएं।

गौरतलब है कि स्मृति ट्रस्ट पिछले कई दशकों से बिहार के विकास और बदलाव को समय-समय पर लोगों के समक्ष उजागर करता आया है। आयोजन समिति के संरक्षक श्री राजेश गहलोट, सतीश स्वामी, चंद्रशेखर राय, के.एम.ठाकुर, रोबिन शर्मा एवं मुकेश सिंह हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री विष्णु पाठक, चेयरमैन मनोज कुमार झा, उपाध्यक्ष रंजीत मिश्र, महासचिव संतोष झा, विजय चैधरी एवं शुभ नारायण झा है। स्मृति ट्रस्ट के सचिव रंजन ठाकुर एवं गौरव ठाकुर हैं वहीं कानूनी सलाहकार संतोष मिश्र और कोषाध्यक्ष प्रेमबोध झा हैं। ट्रस्ट के सलाहकार समिति में रजनीकांत पाठक, विश्वमोहन झा, अरूण पंजियार, रंजन राय, अशोक सिंह, मस्तराम, शशि तोमर, प्रदीप झा, दिवेश वर्मा, सुशांत सिंह और विनोद सिंघानिया है।

‘बिहार शताब्दी समारोह’ को आम्रपाली ग्रुप संचालित कर रही है वहीं दूसरी तरफ श्री माखन, खुशी प्रोपाॅट्रीज़ एण्ड डेवलप्र्स एवं काट स्पेशल इस कार्यक्रम को प्रायोजित कर रही हैं।

One Response