Kavya Goshthi by Delhi Poetry Circle


दिल्ली पोएट्री सर्किल द्वारा काव्य गोष्ठी आयोजित

नई दिल्ली, 17 अप्रैल, २०१६. आज द्वारका सेक्टर-16 में दिल्ली पोएट्री सर्किल द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. 

इस काव्य संध्या में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्र के प्रसिद्ध कवि, कवियित्रों एवं शायरों ने अपनी-अपनी रचनाएँ सुनाई. उक्त काव्य संध्यां में वीर रस, विरह, देशभक्ति, ओज, प्रेम रस सहित समाज के विभिन्न पहलुओं पर आधारित अनेकों रचनाओं ने माहौल को मन्त्र-मुग्ध कर दिया. 

काव्य गोष्ठी के आयोजक डॉ. प्रसंनान्सू ने बताया कि वे प्रतेयक महीने इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं जिसमें दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के जाने माने कवि एवं कवियित्रियां अपनी अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करते हैं. आज की काव्य संध्या का आयोजन दिल्ली पोएट्री सर्किल के मुख्य सरंक्षक डॉ अशोक लव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ इसमें मुख्य रूप से एम. एल. लूथरा, दिनेश चन्द्र, वेद प्रकाश कंवर, अनिल उपाध्याय, याद राम सिंह, पंकज शर्मा, सुलेखा मिश्र, सुख्वर्ष कंवर तन्हा, डॉ प्रसंनान्शु, प्रेम बिहारी मिश्र, वीरेंद्र कुमार मन्सोत्रा, उर्मिला माधव, नीना सहर, अशोक शर्मा, कुमार गजेंदर, ताराचंद नादान, डॉ रवि धर, श्वेताभ पाठक, श्रीसोमा, माया अनंत, एस.एस. डोगरा ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटौरी. उक्त काव्य गोष्ठी का मंच संचालन प्रेम बिहारी मिश्र ने किया.