इंडिया किड्स फैशन वीक ग्रैंड शो


प्रेमबाबू शर्मा

इंडिया किड्स फैशन वीक के चैथे संस्करण में डिजाइनरों शानदार किड्स कलैक्शन से दर्शकों को चकित कर दिया। मैक्स के सहयोग व क्राफ्टवल्र्ड ईवेंट्स और ईवेंट कैपिटल ने मिलकर इसका आयोजन ऐम्बियेंस माॅल में हुआ। इस शो में जानेमाने परिधान ब्रांडों मैक्स, राग, किलकारी, लिटल फेबल, 612 लीग, लिटल कोटूर, माय लिटल बैरी, पोनी और गैप किड्स के शानदार कलैक्शन दर्शाए गए। कार्यक्रम के पहले दिन मशहूर हस्तियों और जानेमाने डिजाइनरों से मौजूदगी दर्ज की जिन्होंने नन्हे फैशन आइकाॅन के साथ रैम्प पर वाॅक किया।

पहले दिन मशहूर ऐपेरल ब्रांड मैक्स ने स्प्रिंग समर कलैक्शन प्रदर्शित किया जो समुद्र, मोतियों और सीक्विन की कहानियों से प्रेरित था। इस कलैक्शन में सुंदरता के साथ खुशनुमा और प्रेरणादायी रंगों का बखूबी इस्तेमाल किया गया जैसे रस्ट, आॅरेंज, कोबाल्ट, सनशाइन यैलो, पेस्टल आदि। लड़के जंगल बुक थीम की टीशर्ट पहन कर रैम्प पर चले। ’तारे ज़मीन पर’ फेम दर्शील सफारी मैक्स के शो-स्टाॅपर थे, उन्होंने नीले रंग की वैकेशन स्टाईल टीशर्ट नीली डेनिम के साथ पहनी थी। उनका काॅस्टयूम गर्मियों के लिए उबर कैजुअल लुक लिए हुआ था।

राग के कलैक्शन में एक कूल, अर्बन भारतीय लड़की की छवि पेश की गई जिसे ऐथनिक व पार्टी वियर वैस्टर्न परिधान एक समान रूप से पसंद हैं। इंडिया किड्स फैशन वीक में राग के शो ने स्टेज पर पूरी तरह नई कहानी का ताना-बाना बुना। मीडिया का ध्यान आकर्षित करने वाली कहानी की शुरुआत एक मां से होती है जो मंदिर में है और पिता मैच देखने के लिए तैयार हो रहे हैं और बाद में कहानी इस नोट पर समाप्त होती है कि नन्ही लड़कियां पार्टी वियर स्मार्ट गाउन में दिखाई देती हैं। इस प्रकार इस कलैक्शन में ऐथनिक वियर, कैजुअल वियर और फिर पार्टी वियर सभी घटक शामिल हैं।

ऐपेरल ब्रांड किलकारी ने बच्चों के लिए जो कलैक्शन पेश किया उसमें पश्चिमी और भारतीयता का उम्दा तालमेल था। इसमें ब्राइट पिंक, फ्लोरसेंट ग्रीन्स और टैंगी आॅरेंजिस जैसे विविध रंग लिए हुए खूबसूरत काॅस्ट्यूम शामिल थे। ब्रांड ने ऐथनिक सैगमेंट में 11 से 15 साल के लड़कों व लड़कियों के लिए अपना ट्वीन्स कलैक्शन प्रस्तुत किया जो विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों से भरपूर था और हर बच्चे के व्यक्तित्व पर खूब फब रहा था।

’’अपने गले में हीरे पहनने के बजाय मैं अपने बालों में फूल पहनना पसंद करूंगी’’, अ लिटल फेबल ब्रांड ने इंडिया किड्स फैशन वीक में प्रदर्शित अपने खूबसूरत कलैक्शन में बच्चों के स्वतंत्र स्वभाव को अभिव्यक्त किया। बच्चे फूलों व तितलियों जैसे सरल व सहज किंतु कमाल की चीजों में खुशियां और मुस्कान खोज लेते हैं और लिटल फेबल ब्रांड भी यही भाव प्रस्तुत करता है।


विंटर वियर से लेकर कैजुअल वियर और पार्टी वियर तक 612 लीग द्वारा प्रदर्शित सभी कलैक्शंस में बच्चे बहुत प्यारे लग रहे थे। ये नन्हे स्टाईल आइकाॅन सुंदर प्रिंट्स, विषम पैटर्न व कोमल डिटेल वाले वस्त्र पहन कर खूब स्टाईल में रैम्प पर चले।

बच्चों के क्लोदिंग ब्रांड लिटल कोटूर ने पारंपरिक और वैस्टर्न आउटफिट्स के क्लासिक पिसिस का कलैक्शन पेश किया। ये हैं मोहब्बतें फेम बाल कलाकार रूहानिका धवन फ्लोर लैंग्थ ड्रैस में बहुत खूबसूरत व प्यारी लग रही थी, उनका परिधान गाउन और लाँग फ्राॅक का मिश्रण था। उनकी पूरी ड्रैस में ऐम्बैलिशमेंट्स थीं और रैम्प पर उनका आत्मविश्वास देखते ही बनता था। रूहानिका लिटल कोटूर के लिए शोस्टाॅपर के तौर पर रैम्प पर आईं थीं।