जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली (रजि) द्वारा रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ़ इंडिया के निर्देशन में दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 21 और 22 अप्रैल 2018 को बास्को पब्लिक स्कूल पश्चिम विहार में किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली (रजि) महासचिव निर्देश शर्मा ने बताया कि इस बार यह प्रतियोगिता बड़ी ही अलग और प्रतिभाओं को आगे लाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया की अनुमान है की दिल्ली के लगभग 200 स्कूलों,स्किप एन फिट इंडिया अकादमी के बच्चों में बहुत अच्छा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार की खासियत यह है की दिल्ली ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री कुलदीप वत्स उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि दिल्ली पुलिस की सहायक पुलिस आयुक्त आई पी एस सुश्री आकांक्षा यादव जी, सहायक पुलिस आयुक्त श्री संजीव तोमर, सहायक पुलिस आयुक्त श्री दिनेश कुमार बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए समापन समारोह के अतिथि होंगे। इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए जम्प रोप एसोसिएशन दिल्ली (रजि) के कोषाध्यक्ष एवं प्रेस मिडिया प्रभारी अशोक कुमार निर्भय ने बताया कि दिल्ली की टीम आगामी नेशनल और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी तैयार कर चुकी है उनकी क्षमताओं और परिश्रम का आंकलन इस दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में होगा जो चुने जायेंगे उनको निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।जो आगामी प्रतियोगिता में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दिल्ली राज्य रोप स्किपिंग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 21 और 22 अप्रैल 2018 को
Related Posts
Shiv Tandav Unplugged -Deboshree Das

Video Conferencing Meeting of Bhagidari with District S/W held

अपार इंडिया कॉलेज-द्वारका में ओरिएंटेशन प्रोग्राम

An open letter to Arvind Kejriwal

नई फिल्म ‘देखा जो पहली बार’

लीक से हटकर है फिल्म बजाते रहो- रणवीर शौरी
Cosy affair for hoteliers – a five star hotel in Dwarka

Karate coach in Dwarka

Raghav Sharma declared Mr. India Worldwide 2012
19 th Bhagwati Jagran on 12th October

Ras Rang: A festival for the people of Dwarka on 9th March 2013

दुबई का मजा अब गुडगांव में भी

Lt Governor of Delhi appoints RTI activist Subhash Chandra Agrawal as consultant to Delhi government

तालकटोरा में श्रमण संघ षष्टि पूर्ति महामहोत्सव का आयोजन

PAHAL ORGANIZED FREE EYE CHECK UP CAMP FOR SENIOR CITIZENS AND ECONOMICALLY WEAKER SECTIONS

Convocation Ceremony of the Indian Law Institute held in New Delhi
There is great need of Career Counselling-Dr.Ravindran

Building an Inclusive India – Citizens Conclave

Happy Birthday- Dipa Karmakar

