पर्व-त्योहारों की मूलभावना को करें आत्मशात: राजकुमार जैन

भारत विकास परिषद् दिल्ली प्रदेश उत्तर की प्रशांत विहार शाखा द्वारा श्री राम मंदिर में होली मंगल मिलन समारोह एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाविपदिल्ली प्रदेश उत्तर के मुख्य संरक्षक श्री महेश चंद्र शर्मा, मुख्य संरक्षक श्री भूपेन्द्र मोहन भंडारी, प्रमुख परामर्शदाता श्री राजकुमार जैन, अध्यक्ष श्री संजीव मिगलानी, कोषाध्यक्ष श्री बी.बी. दिवान, उपाध्यक्ष श्री सुभाष गुप्ता, भाविप प्रशांतविहार शाखा अध्यक्ष श्री सतीश चावला, सचिव श्री विजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष श्री अशोक अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के मुख्य संरक्षक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र मोहन भंडारी ने प्रशांत विहार शाखा का चुनाव भी संपन्न कराया जिसमें तीनों प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष श्री सतीश चावला, सचिवश्री विजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष श्री अशोक अरोड़ा पुनः निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने जमकर पुष्प एवं चंदन की होली खेली। वहीं कर्णप्रिय होली गीतों पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य से आनंदित हो लोग झूमने पर विवश हो गए। इस अवसर पर परिषद सेजुड़े वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। अपने संबोधन में भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के मुख्य संरक्षक श्री महेश चंद्र शर्मा ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भाविप के संस्कार एवं सेवाभावी कार्यों परविस्तृत प्रकाश डाला।

भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के प्रमुख परामर्शदाता श्री राजकुमार जैन भारत को पर्व एवं त्योहारों का देश बताते हुए इन त्योहारों को मनाने की मूल भावना को भी आत्मशात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पर्व यात्यौहार एक ओर जहाँ मानव जीवन में नव उर्जा का संचार करते हैं वहीं आपसी सामंजस्य एवं भाईचारे की भी भावना प्रबल होती है। रंगों का पर्व होली नाचने-गाने, हँसी-मजाक करने एवं ईर्ष्या-द्वेष जैसे विचारों को निकाल फेंकने काअवसर है। इसे मंगलमय रूप देकर मनाया जाना चाहिए, तभी इसका भरपूर आनंद लिया जा सकेगा।

भाविप दिल्ली प्रदेश उत्तर के अध्यक्ष श्री संजीव मिगलानी ने कहा कि भारत विकास परिषद् प्रत्येक पर्व-त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाती है, जिससे देश की भावी पीढ़ी भी इनसे बखूबी परिचित हो सके। कार्यक्रम केआयोजन में भाविप प्रशांत विहार शाखा के सभी दायित्वधारियों एवं सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।