शिक्षाविद डॉ वेद टंडन को भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया

स्थिपिया कल्चर सेंटर में एक पुस्तक विमोचन तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर लेखक एवं पत्रकार डॉ भरत  झा  द्वारा भारत के महान सपूतों की संकलन पुस्तिका का विमोचन किया गया।  “भारत गौरव ” नाम की इस पुस्तक का विसधिवत विमोचन केंद्रीय  मानव संसाधन  राज्य मंत्री राम शंकर कथेरिया  तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजु ने किया।

इस अवसर पर ३० विभूतियों को भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया।  इसी क्रम में शिक्षा एवं समाज सेवा के उल्लेखनीय कार्य के लिये शिक्षाविद डॉ वेद टंडन जी को केंद्रीय मंत्री रामशंकर कथेरिया द्वारा सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर एल एन जे ग्रुप के ओ एस डी रजनीश वर्मा, पत्रकार राकेश सिंह, लेखक भरत झा, जे पी  प्रकाशन  के मेहुल मेंहदीरत्ता, रघुवीर सिंह तथा जसमीत सलूजा मौजूद थे।