टीम आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया की उत्तराखंड सप्ताह यात्रा 19फरवरी से

सकारात्मक भारत आंदोलन के अंतर्गत आरजेएस की राष्ट्र प्रथम वंदेमातरम् जयहिंद जयभारत यात्रा की श्रृंखला दिल्ली से एक बार फिर शुरू होने जा रही है। 25 राज्यों की प्रतिनिधि टीम आरजेएस पॉजिटिव मीडिया उन्नीस फरवरी 2020 को दिल्ली से उत्तराखंड सप्ताह यात्रा पर रवाना होगी। आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की इस सकारात्मक यात्रा के माध्यम से ‌वहां अलग-अलग वर्गों के निवासी भाई-बहनों के हाल-चाल को सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित स्थापित किया जाएगा। 

आरजेएस सकारात्मक भारत आंदोलन के प्रथम सहयोगी सह-आयोजक तपसिल जाति आदिवासी प्रकटन्न सैनिक कृषि विकास शिल्प केंद्र (टीजेएपीएस केबीएसके) के सचिव सोमेन कोले ने बताया कि 19फरवरी को सबसे पहला डेस्टिनेशन उत्तराखंड है। यहां हरिद्वार में टीम आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया का स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। फिर उत्तराखंड के पहाड़ी व्यंजनों के साथ-साथ वहां की सांस्कृतिक‌ विरासत व धरोहर,लोक- संस्कृति व कला ,रहन-सहन, खान-पान और वेशभूषा आदि पर बैठकों में चर्चा की जाएगी।बैठक के आयोजक होंगे आरजेएस फैमिली के सम्मानित सदस्य देवभूमि रसोई के प्रमुख पंकज अग्रवाल।आरजेएस आॅब्जर्वर दीप माथुर ने बताया कि उत्तराखंड यात्रा के बाद टीम आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया दिल्ली आएगी और यहां बैठक होगी। तत्पश्चात बिहार यात्रा व बैठकों के लिए रवाना हो जाएगी। बिहार यात्रा व बैठकों के आयोजक राष्ट्रीय‌‌ आरजेएस स्टार अजय कुमार हैं।  24जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित आरजेएस राष्ट्र प्रथम वंदेमातरम् पार्ट 3 कार्यक्रम के एक राष्ट्रीय और पांच आरजेएस स्टार मेमोरियल अवॉर्ड्स 2020 भी यहां प्रदान किए जाएंगे।इसके बाद टीम आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया की झारखंड यात्रा होगी। यहां बैठकों के आयोजक आरजेएस एडमिन राजकुमार सिंह, रामकुमार सिंह और संजीव कुमार सिंह होंगे। यहां बैठक में झारखंड के एक मेमोरियल आरजेएस स्टार अवॉर्ड का प्रमाणपत्र भेंट किया जाएगा। आरजेएस सकारात्मक भारत आंदोलन के प्रथम सहयोगी टीजेएपीएस केबीएसके के सचिव सोमेन कोले की अगुवाई में पश्चिम बंगाल  यात्रा और बैठकें की जाएंगी।इसके बाद टीम आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इस तरह देश के लिए अपने सीमित साधनों और संसाधनों से आरजेएस की राष्ट्र प्रथम वंदेमातरम् और जयहिंद जयभारत की  सकारात्मक यात्रा सकारात्मक सोच के साथ अगले चरण में किसी अन्य राज्य में प्रस्थान कर सकती है।