महिला दक्षता समिति के तत्वावधान में आज नई दिल्ली के 4, कृष्ण मेनन मार्ग पर समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुमन कृष्ण कांत पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय कृष्ण कांत की पत्नी की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता शिखर, महासचिव रजनी तायल के सान्निध्य में नववर्ष में समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की गई। श्रीमती सुमन कृष्ण कांत ने बताया कि समिति बालिका शिक्षा के क्षेत्र में लोगों में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाएगी। जिसमें बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए अभिभावकों को कहा जाएगा कि वे बेटी पैदा होते ही उसके दहेज के लिए पैसा एकत्रित ना करके बल्कि उसकी शिक्षा के लिए धनार्जन करें। इससे बेटियाँ आत्मनिर्भर और शिक्षित होंगीं। समिति दहेज प्रथा का पुरजोर विरोध करती है इसलिए बालिकाओं को शिक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होने आहृवान किया कि चलो सतयुग की तरफ, क्षितिज के माध्यम से युवाओं को महिलाओं और बुजुर्गों का समुचित सम्मान करने, सभी प्रकार के नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया में समय नष्ट करने की बजाय रचनात्मक कार्यों में समय का सदुपयोग करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन महिला दक्षता समिति वर्ष भर करेगी ताकि युवाओं का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक किया जा सके। इस अवसर पर बडी संख्या में समिति के वरिष्ठ और प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
महिला दक्षता समिति ने बालिकाओं और युवाओं के सशक्तिकरण का संकल्प लिया
Related Posts
What to eat and what not to eat

Media workshop for school students
अजातशत्रु थीं श्रीमती शीला दीक्षित: शिक्षाविद् दयानंद वत्स
महान समाज सुधारक गुरु रविदास जी
द्वारका श्री रामलीला: संस्कृति, परंपरा, और आस्था का संगम
NEED FOR POLICY ON SAFE ROAD TRANSPORTATION
Sh. S. S. Dogra appointed National Vice President of India Sports Sangh

दिल्ली राज्य के 360 गाँव का होली मिलन समारोह
MoRTH planning to introduce cashless treatment for all accident victims across the nation within Three-to Four months -Mr Anurag Jain
Sant Asaram Bapu in Dwarka

Mahabir is real Dronacharya
भगवान महावीर —- समय के अमिट हस्ताक्षर

Ramcharitmanas Prabanchan Srinkhala, 2009 in Dwarka

6th BHAGVATHA SAPTHAHA YAJNAM at sector-3, Dwarka

Latest film release – I am 24

Happy Birthday- Amitabh Bachchan

World Environment Day Celebrated at Park of Sector 22, Dwarka

