अजातशत्रु थीं श्रीमती शीला दीक्षित: शिक्षाविद् दयानंद वत्स

अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन पर गहरा.शोक प्रकट करते हुए इसे भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया है। वत्स ने कहा कि शीला दीक्षित अजातशत्रु थीं। उनका सौम्य स्वभाव सबका दिल जीत लेता था। गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबसे उनका दिली रिश्ता रहा। हाल ही के लोकसभा चुनावों में उन्होंने दिल्ली में  कांग्रेस को दूसरे नंबर पर स्थापित करने में शीला दीक्षित का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दिल्ली के विकास में शीला जी का नाम इतिहास में अमर रहेगा। दिल्ली देहात के लिए उनके मन में अपार स्नेह था।