माइ दिल्ली आइ केयर फंड से 1 लाख 13 हजार की लागत से होगा काम गांव की शमशान भूमि पर अभी तक दाहसंस्कार के समय किए जाने-वाले क्रियकलापों के लिए पानी की कोइ भी व्यवस्था नहीं थी। यहां पर पानी की व्यवस्था के लिए कइ बार गांववालों ने स्थानीय निगम पार्षद व विधायक से भी आग्रह किया लेकिन कोइ नतीजा नहीं निकला। अंत में गांव की आरडब्लूए ग्राम विकास एसोसिएशन द्वारा भागीदारी योजना के तहत हैंडपंप लगवाने का आवेदन किया गया, जिसको एसडीएम श्री आलोक शर्मा ने तुरंत मंजूर करते हुए इस कार्य को करवाने में विशेश रूप से सहयोग किया। आरडब्लूए के अध्यक्ष नरेश लाम्बा व सचिव नरेश भारल इस अवसर पर यह कहना था कि शमशान भूमि पर हैंडपंप लगाने के उपरांत इस कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजित किया गया है। बोरिंग स्थल पर विधिवतरूप से गांववालों की तरफ से पूजा-पाठ करवाया गया तथा गांव के बुजुर्ग ब्रम्हा लाम्बा ने नारियल तोड़ कर हैंडपंप लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम विकास एसोसिएशन के उपाध्यक्ष असगर अली सदस्य रमेश खटाना के अलावा ओमप्रकाश सोलंकी, हरज्ञान लाम्बा, रामकरण गौड़, सुधीर आर्या, गंगा शरण आर्या, जुगन काकरान, स्वरूप सिंह सैनी व मुख्य अतिथि के0 एस0 भाटी के अलावा गांव के काफी लोग उपसिथत थे।
भागीदारी योजना से शुरू हुआ शाहबाद मौ0 पुर की शमशान भूमि पर हैंडपंप लगाने का काम
भागीदारी योजना से शुरू हुआ शाहबाद मौ0 पुर की शमशान भूमि पर हैंडपंप लगाने का काम
Related Posts

WORKSHOP ON CAREER PROSPECTS IN THE USA ORGANIZED AT R.D.RAJPAL SCHOOL
भारतीय महिला पार्टी(एस. वी.)की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीतल वर्मा जी को राष्ट्रपति द्वारा मिला आस्वासन

PRABHAT FERI IN DWARKA
Dwarka Forum meet DDA to discuss problem & issues of Dwarka

बैसाखी महोत्सव की धूम

Media Literacy Conclave in Kerala – Day1

Dwarka Ramlila & Diwali mela 2014 – Day 7
विनाश के बाद उत्तराखंड में फ़िल्म “लव डे—१४ फरवरी” कि शूटिंग

CME on Cancers was organized by Artemis Health Institute in Dwarka
Bombay Circus is the best show for family entertainment says Mr. K.M. Sanjeev

Dwarka Shri Ramlila Society welcomes Hon’ble PM Modi on the auspicious occasion of Vijay Dashmi at Ramlila Ground, Sector-10, Dwarka

कला प्रदर्शनी में कई हस्तियां सम्मानित

Tree Planting in Sector 10, Dwarka by ANHLGT

Media Literacy Conclave in Dwarka – messages from – Rekha Vohra – Famous Cosmic Healer

Priya Puniya selected for North Zone Team

Melody Foundation Aarohan (Video)
Minutes of First TalkSol held at UVNAC

School inaugration in Dwarka

CRPF School Dwarka celebrated its 10th Foundation day

