सर्वोदय बाल विद्यालय प्रहलादपुर बांगर के प्रांगण में आज शिक्षाविद् दयानंद वत्स के सान्निध्य में प्रधानाचार्य श्री वी.के शर्मा ने नौवीं कक्षा के दिव्यांग छात्र विनय का जोरदार अभिनंदन किया। विनय ने हाल ही में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् द्वारा तालकटोरा स्योटेडियम में आयोजित प्रथम दिल्ली स्टेट स्कूल लेवल एथलेटिक्स मीट फॉर दिव्यांग में वन लैग लोकोमीटर डिस्एबलिटी विद 80./. की सौ मीटर दौड में पूरी दिल्ली में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरुप विनय को एक हजार रुपये नकद, स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। विनय की इस सफलता में उनके स्पेशल एजुकेशन टीचर श्री मनोज कुमार जायसवाल का विशेष योगदान रहा है। इस मौके पर स्कूल के पीइटी श्री रोहताश डबास भी उपस्थित थे। विनय को अपनी शुभकामनाएं देते हुए शिक्षाविद् दयानंद वत्स ने कहा कि एक पैर में अस्सी प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद विनय ने पूरे मनोयोग से प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके स्कूल और राज्य का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य श्री वी. के शर्मा ने विनय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे अपनी बधाई दी।
सर्वोदय बाल विद्यालय प्रहलादपुर बांगर के दिव्यांग छात्र विनय ने पूरी दिल्ली में 100 मीटर दौड मे पाया प्रथम स्थान
सर्वोदय बाल विद्यालय प्रहलादपुर बांगर के दिव्यांग छात्र विनय ने पूरी दिल्ली में 100 मीटर दौड मे पाया प्रथम स्थान
Related Posts
For your own safety : SERVANT Verification- a MUST & PRIORITY

Uttrakhandi Warriors film will be the major attraction of 4th Dehradun international Film Festival on Sunday

Sandeep Marwah Launched Poster of Indo Korean Friendship

No.1 Music & Dance Institute of Dwarka

DDA HOUSING SCAM
DDA PENALTY RELIEF SCHEME-2011 will be closed on 30th Nov.

Happy Birthday- Aarti Makkar

1st Children Film Festival in Dwarka – messages from – Pallavi Prakash

फैशन फोटोग्राफर अर्पित गुप्ता को प्राइड ऑफ़ दि कंट्री अवार्ड से सम्मानित
DRAW CEREMONY:2nd Division I League

27th DDA ANNUAL FLOWER SHOW INAUGURATED

PURATTASI SATURDAY BHAJAN

सच्चाई दिखाने वाला साहसी फिल्मकार पंकज पुरोहित

CHILDREN’S DAY CELEBRATION AT THE INDIAN HEIGHTS SCHOOL, DWARKA
Sunita Pandey-Financial Consultant and Recruiter

CBI and 2G: book release on 13th September, at 6 PM at IIC
Seminar on “Managerial Skill Development” on 11th Feb, 2010 at BCIPS Campus, Dwarka

Sri Venkateshwar International School, Sector 18, Dwarka, host Street Plays

