9 जून को बिन्दापुर में कांग्रेस की विकास रैली में 10000 से भी अधिक महिलाएँ शामिल होंगी – मुकेश शर्मा

4 जून 2013, दिल्ली की मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव व कांग्रेस विधायक दल के प्रवक्ता वरिष्ठ विधायक श्री मुकेश शर्मा ने कहा है कि दिल्ली सरकार की सामाजिक क्षेत्र में चल रही सभी योजनाओं पर तेजी से न केवल अमल हो रहा है बल्कि ‘‘अन्न श्री’’ जैसी महत्वपूर्ण योजना के अन्तर्गत राजधानी में अभी तक 82000 से भी अधिक महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ मिलना शुरू हो गया है। श्री मुकेश शर्मा आज 9 जून को सांय 5:00 बजे बिन्दापुर के पीरबाबा मैदान में होने वाली कांग्रेस की विकास रैली की तैयारियों के सिलसिले में डी.डी.ए. फलैट पाकेट-3 में दुर्गा शक्ति महिला मण्डल द्वारा आयोजित महिलाओं की बैठक को सम्बोन्धित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती अन्जू ने की।

श्री मुकेश शर्मा ने कहा कि 9 जून को होने वाली रैली में 10000 से भी अधिक महिलाएँ जिनमें छात्राएँ भी शामिल होंगी । उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में महिलाओं के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं से दिल्ली की कांग्रेस सरकार के प्रति महिलाओं में एक नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि विधवाओं को 1500 रूपये महीना दी जाने वाली पैंशन राशि देश में सभी राज्यों से अधिक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में दिल्ली सरकार ने अनेक प्रभावी योजनाएँ चलाई हैं जिनमें धातरी महिलाओं को आर्थिक सहायता देना भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि समय समय पर प्रसव पीड़ित महिलाओं को भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं व एन.जी.ओ. के माध्यम से राजधानी में लगभग 5 लाख महिलाएँ लाभान्वित हो चुकी हैं जिसके लिए धनराशि का इन्तजाम सीधे तौर पर दिल्ली सरकार ने किया है।