नेशनल चाइल्ड एंड वूमन डवलपमेंट चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आज उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी स्थित ट्रस्ट के बरवाला में ट्रस्ट के चेयरमैन दयानंद वत्स की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए जन- जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वत्स ने कहा कि ट्रस्ट राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल और कॉलेजों में वर्ष भर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएगा जिसमें बालिकाओं को सक्षम, समर्थ और सशक्त बनाने, उन्हें मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने पर विशेष बल दिया जाएगा। प्रारंभ में यह अभियान राजधानी के सौ स्कूलों और दस कॉलेजों के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से आरम्भ किया गया है। इसमें नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद, भाषण, ड्राईंग, पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। श्री वत्स ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी को महिलाओं का सम्मान करने का संकल्प लेना चाहिए।
बालिकाओं को सक्षम और सशक्त बनाएं: दयानंद वत्स
Related Posts
Delhi University helpline for admission

Workshop on “ROLE OF MEDIA IN STUDENTS’ LIFE” held at CRPF Public School
LOHRI CELEBRATED IN SECTOR -8 DWARKA WITH GREAT FUN, FERVOUR AND ENTHUSIASM

COMPLETING THE TRILOGY ON THE IMPORTANCE OF TIME & THE RELEVANCE OF TIME MANAGEMENT IN EVERYBODY’S LIFE.

WBO launching its London Chapter on 7th June

Odissi (lecture cum demonstration) by Kiran Segal on 22nd August
Importance of Online Teaching ( #Lockdown Series)- Mrs. Jaishree Nawani

‘I aspire to me a woman Jagjit Singh’ Janiva Roy

Shashvat Pratik Music Video “Pal Jo” Launched

Get FREE e-book on school admission guidance,

वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन द्वारा 1857 की क्रांति : प्रेरणा समारोह दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित

जनसंख्या शिक्षा प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को सम्मानित किया गया
मुख्यमंत्री बीच में ही क्यों बदले जाते हैं?

N. K. Bagrodia Public School celebrating its Annual Day on 22nd Nov.

Free health checkup camp

Holi Milan in Adarsh Apartment Dwarka

Shanti Dynamite First Punjabi girl ruling Playboy TV Chat and Red Light Central UK

