कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वह साहस भरा कदम उठाया है – कुलजीत सिंह चहल

 भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर आज संगठन  पर्व सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।  इस बैठक को सदस्यता अभियान प्रमुख व  प्रदेश के महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने संबोधित किया। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समापन तिथि जो 11 अगस्त से बढ़ाकर  20 अगस्त कर दी गई है,  इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए  भाजपा के सदस्यों की संख्या मे और अधिक वृद्धि करने के लक्ष्य के साथ काम करने का था।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान प्रमुख व दिल्ली प्रदेश के महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि  संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा के साथ लोगों को जोड़ने की श्रृंखला में जो वृद्धि दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने दिखाई है वह बेहद सराहनीय है। दिल्ली का कार्यकर्ता क्षेत्र में पूरी मेहनत व लगन के साथ काम कर शिविरों के माध्यम से भाजपा के साथ लोगों को जोड़ रहा है। इस बीच एक ऐतिहासिक घटना ने सदस्यता अभियान  के सदस्यों की संख्या में  और अधिक बढ़ोतरी की है। कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वह साहस भरा कदम उठाया है जिसने भारत माता  को गौरवान्वित किया है। विश्व में आज भारत  की एक अलग पहचान उसके नेतृत्व के कारण बनी है।

श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि धारा 370 व 35 ए ने देश को बांटने का काम किया था। अखंड भारत की कल्पना जो हमारे पूर्वजों ने की थी उसको साकार भाजपा के संगठन शक्ति ने किया है। आज राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ एक सकारात्मक माहौल हमारे पक्ष में है जिसे लेकर हम क्षेत्र में  भाजपा के साथ लोगों को जोड़ रहे हैं। सर्वस्पर्शी-सर्वव्यापी भाजपा का संकल्प  हमें राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है।