पेटिंग एवं मूर्तिकला प्रदर्शनी

प्रेमबाबू शर्मा  

सुप्रसिद्व कलाकारों के द्वारा बनाई गई पेटिंग एवं मूर्ति कला की प्रदर्शनी का आयोजन कलामित्र आर्ट गैलरी नोएडा में किया गया। जिसका उद्धाटन प्रख्यात कलाकार पद्मश्री राम वी सूतार (अध्यक्ष आईफैक्स) ने किया। इस अवसर पर प्रसिद्व कलाकार संघ्या सिंह ने अपनी कलाकृति पचंतत्व के बारे में बताया की आज के समय में मनुष्यों को अपनी प्रकृति के लिए जागरुक रहने की सख्त जरुरत है। उनका मानना है कि वायु जल, अग्नि, आकाश एवं धरती (पंचतत्व) इसके बिना जीवन जीना कठिन है, तथा भारतीय कला संस्कृति का अपना विशेष महत्व है। जोकि हमें बहुत प्रेरणा देती है। इस प्रर्दशनी प्रख्यात कलाकार राम वी सूतार के अलावा अनेक कलाकारो द्वारा बनाई गई। कलाकृतियाँ सामाजिक संदेश देते हुए। दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।