श्री सनातन धर्म मंदिर प्रचार सभा द्वारा पश्चिम विहार के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शनि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य राजेश पाण्डेय जी महाराज के मुखर्विन्द से पवित्र श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण श्रद्धालु भक्तगण कर रहे है। मंदिर के प्रधान समाजसेवी नरेश गुप्ता ने बताया की इस सप्ताह की शुरुआत मंगल कलश यात्रा से की गई थी। आचार्य श्री ने 14 मई को श्रीमद् भागवत कथा का महातम्य और श्री शुकदेव जी के जन्म कथा प्रारम्भ की थी। 15 मई को जड़भरत चरित्र,ध्रुव चरित्र,प्रहलाद चरित्र का वाचन किया गया। उन्होंने बताया की आगामी दिनों में श्रद्धालुगण श्री गोवर्धन लीला,श्री कृष्ण लीला,उद्धव चरित्र,श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह,श्री सुदामा चरित्र,भागवत विश्राम।विष्णु यज्ञ,पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो जायेगा समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर सभा द्वारा किया जायेगा। इस सप्ताह के दौरान मंदिर के पदाधिकारी प्रधान नरेश गुप्ता,महामंत्री पवन बागड़ोदिया,वरिष्ठ उपप्रधान रमेश अग्रवाल, उपप्रधान मदनलाल गुप्ता, निरंजन अग्रवाल,सहमंत्री सतीश कौशिक,सह कोषाध्यक्ष देवराज धमीजा,भंडारा मंत्री राकेश अग्रवाल,व्यवस्था मंत्री राकेश शर्मा,समाजसेवी रवि सरीन समेत समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक अपस्थित रहेंगे।
लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का आयोजन
Related Posts

Karvachauth in Mass Apartments

UNIQUE FUNCTION IN MEMORY OF SHAMSHAD BEGUM & Sakha Awards 2013

एनएसयुआई बहुत सराहनीय काम कर रहा है: कुणाल सिंह

डिजाईनर इंडिया फैशन सीरीज ने मचाया धमाल

” इंडिया स्पोर्ट्स संध ” (रजि:) के दिल्ली प्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक MP क्लब नोर्थ एवेन्यू मे हुई

देश के युवाओं में असीमित प्रतिभा,कौशल एवं परिश्रम करने की शक्ति है : सत्यपाल सिंह
MARKETS & COMMUNITY-Case Study, DWARKA
Money always grows on trees and not in share bazaar controlled by FDI.

Work Life Balance (WLB)
N.K.Bagrodia Global School, Dwarka

CONGRATULATIONS CBSE toppers – J M International School
मुंशी प्रेमचंद की 139 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता विषयक राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजनः बाढ की विभीषिका से जूझ रहे हैं प्रेमचंद के लाखों होरी : दयानंद वत्स

THE ROLE OF SOCIETY, CIVIC SOCIETY, THE GOVERNMENT
नैनिका गुप्ता को ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर किया गया सम्मानित

MBS International School, Dwarka celebrated its Annual Sports Day – ‘Sportania’
INDIAN CONSULTING ENGINEERS COMPANIES(INCE) SEEK MORE SOPS AND CHANGE IN TENDERING SYSTEM

Is AAP-Delhi really hugging New Politics with New Soul ?

