मॉडल व एक्ट्रेस मैडी गौतम ने नई दिल्ली के कांच क्लब में अपनी आने वाली म्यूजिक एलबम ‘लेट इट बी’ का पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में मैडी काफी हॉट नजर आ रही हैं। एलबम के बारे में मैडी ने बताया कि ‘लेट इट बी’ में पंजाबी सिंगर राज बुट्टर मेरे साथ नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही वो इसका वीडियों भी रिलीज करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस म्यूजिक वीडियों में दर्शक उन्हें देख कर दंग रह जाएंगे क्योंकि उनका एक अलग ही अवतार इस एलबम में दर्शकों को देखने को मिलेगा। मैडी साउथ की कुछ फिल्में भी कर चुकी हैं तथा जल्द ही हिन्दी फिल्मों में भी दर्शकों को नजर आने वाली हैं। जब उनसे पूछा गया कि आप कोई भी फिल्म क्या देख कर साइन करती हैं? तो उन्होंने कहा कि फिल्में साइन करते वक्त मेरा ध्यान फिल्म की कहानी और डायरेक्टर पर होता है क्योंकि एक अच्छी कहानी ही दर्शकों को थिएटर तक खींच कर ला सकती है और एक अच्छा डायरेक्टर ही एक्टर से अच्छा काम करवा पाता है। इस अवसर पर अंकुर जैन, नवीन गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रमोद चौधरी, डीजे स्पर्श व शिवम सहित फैशन जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं।
मैडी ने लॉन्च किया अपनी नई एलबम का पोस्टर
—चन्द्रकांत शर्मा—
Related Posts
Political Corruption Root Cause of Country’s Downfall !
कल्याणकारी सत्यशोधक समाज

Emergency guide to saving a patient who has been electrocuted

Inauguration of all India painting exhibition at New Delhi

” बेटी बचाओ बेटी पढाओ” अभियान को समर्पित अंतराष्ट्रीय ब्यूटी कांटेस्ट आयोजित

NEIGHBOURHOOD LADIES GET-TOGETHER CELEBRATED INTERNATIONAL WOMEN’S Day
Road construction industry urged to go green and adopt sustanability & safety standards

डटोगे, लड़ोगे, आगे बढ़ोगे

‘‘टाॅप माॅडल इण्डिया- माॅडल हंट’ का आयोजन

Sunderkand at Kamal Model School

KAASH group Art Exhibition by Artist and Social Activist Yasmin Sultana
Yuvraj’s Ton helped Venkateswar defeated Hemant Academy

Investiture Ceremony held at The Indian Heights School
Film Festival-BRICS INDIA-2016 held at Siri Fort Auditorium Complex, New Delhi.
HUDCO Posts Robust Financial Results in 2018-19

Happy Birthday – Madhuri Rawat Varshney

Developing LIFE SKILLS in young learners!

Shri Radha Krishna Mandir Dwarka Sector 19B

