शनिवार २३ नवम्बर, २०१३ को सेक्टर-१४, द्वारका के डी.डी.ए. ग्राउंड, मेट्रो स्टेशन के सामने भारत के भावी प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी संध्याकाल में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे. गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र मटियाला विधानसभा के अंतर्गत आता है जहाँ से स्थानीय जनता के हर दिल अजीज श्री राजेश गहलोट भाजपा के प्रत्याशी हैं. इस रैली को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले लगभग दो महीने से कड़ी मेहनत की है. इस बार दिल्ली व अन्य चार राज्य के विधान सभा के चुनावों को लेकर भाजपा बड़ी गंभीर है तथा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली के द्वारका जैसे भव्य क्षेत्र में ही पार्टी के दिग्गज नेता जैसे श्री नरेन्द्र मोदी जी के आलावा, श्री विजय गोयल, डॉक्टर हर्षवर्धन, सरदार नवजोत सिंह सिद्धू, श्री नितिन गडकरी आदि भी उपस्थित होंगे. भाजपा के शुभचिंतकों का मानना है कि इस रैली के आयोजन से बाहरी, दक्षिणी व पश्चिमी दिल्ली के अनेक चुनाव क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को अपने समर्थक जुटाने में अवश्य ही लाभ मिलेगा. जबकि इस भव्य रैली के माध्यम से हजारों की संख्या में आने वाले भाजपा पदाधाकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों को अपने भावी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी से रूबरू होने का मौका मिलेगा.
२३ नवम्बर को द्वारका में गूंजेगी मोदी जी की गर्जना
Related Posts

Shiksha Bharati Public School organized a Social Science Exhibition

Poetry Meet at National Law University Delhi on 24th Nov.
10 Things to do in a Paradise Called Kashmir.
फिल्म से लुप्त हो रहे गांव

N. K. Bagrodia Public School, Dwarka organised Cyber week
Congratulations elected members of Arti CGHS, Dwarka

डांस इंडिया में 18 प्रतिभगियों के जलवे

Diwali Blessings from Pujya Swamiji

Media workshop for students
LAKSHARCHANA TO LORD SHIVA

कामधेनु गोधाम में हवन एवं प्रवचन का आयोजन

Panchayat Library Should Position Itself as Modern Chaupal-Dr Baldeo Bhai Sharma

प्रसिद्ध चित्रकार ,कवि डॉ. हर्षवर्धन आर्य हंगरी में ” कला सृजन शिखर सम्मान” सहित तीन अलंकरणों से विभूषित ।

अमिताभ बच्चन ने किया युद्व का पोस्टर रीलिज

Latest updates: Draw of lots of societies Flats
Man – Poem by young talent

Cultural Festival Udaan Inaugurated by Sandeep Marwah

