दि आर्ट ऑफ गिविंग फॉउडेशन ट्रस्ट, बरवाला, नई दिल्ली के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रोटेरियन दयानंद वत्स ने आज विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी नड्ढा को पत्र लिखकर उनसे रक्त दान से पूर्व संचित रक्त के सुरक्षित संरक्षण की सुनिश्चित व्यवस्था करने के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता महानगरों सहित देश के सभी राज्यों की राजधानियों में केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय रक्त बैंकों की स्थापना करने की मांग की है। श्री वत्स ने कहा कि वर्ष 2011 से फरवरी 2017 के बीच अनुमानित 28 लाख यूनिट रक्त यानि छह लाख लीटर रक्त उचित रख रखाव के अभाव में खराब हो गया। आश्चर्य और दुख इस बात का है कि यह सब तब हो रहा है जब हजारों लोग रक्त के अभाव में दम तोड देते हैं। रक्त दान करने वाले रक्तदाताओं की बढती तादाद के बावजूद रक्त के सुनिश्चित सुरक्षित संरक्षण के लिए आजादी के 70 सालों बाद भी केंद्रीयकृत रक्त संरक्षण बैंकों का देशव्यापी अभाव चिंता जनक स्थिति की और इशारा करता है। श्री वत्स ने कहा है कि देश के हैल्थकेयर सेक्टर में अन्तरराष्ट्रीय ख्याति पाने के बाद केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय रक्त बैंकों की स्थापना के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए।
विश्व रक्त दान दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी नड्ढा से रक्त दान से पूर्व संचित रक्त के सुरक्षित संरक्षण की सुनिश्चित व्यवस्था करने की मांगः दयानंद वत्स
विश्व रक्त दान दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी नड्ढा से रक्त दान से पूर्व संचित रक्त के सुरक्षित संरक्षण की सुनिश्चित व्यवस्था करने की मांगः दयानंद वत्स
Related Posts

A free medical check-up camp organized by SDKS

HelpAge India celebrated its 35th anniversary
Three months predictions – LEO
VISION, MISSION, VALUES

Amir Khan, Abhishek Bachchan, Jaya Bachchan, Anil Kapoor Praise their Acting Guru Roshan Taneja

CONGRATULATIONS! to New Management Committee of RWA Sector 8, Dwarka

Talented players at tender age should be given proper opportunity: Anurag Thakur

Summers – Preventing Common Infections

International Film Festival, IFFP-2017 in New Delh

Media can do wonders in student’s life by S S Dogra

फेस्टिव सीजन में पारंपरिक अपनाएं
Performance by students of Nishchintam Dance & Music Academy

NFTC Plans Tour to London For Training

Accolades at Sri Venkateshwar International School, Sector-18, Dwarka
To err is human

Students from Apeejay Stya University showcases their designs in the fashion at the third USA-India Business summit

मटियाला के भाजपा प्रत्याशी अशोक शर्मा को द्वारका से भरपूर समर्थन मिल रहा है

THE POWER OF POSITIVE THINKING

अरमान मलिक के गीत “ओ रे पिया” की धूम

