सर्वोदय बाल विद्यालय प्रहलादपुर बांगर के प्रांगण में आज प्राचार्य श्री वी.के शर्मा की अध्यक्षता एवं शिक्षाविद् दयानंद वत्स के सान्निध्य में स्कूल के नौवीं कक्षा के दिव्यांग एथलीट छात्र विनय का जोरदार अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्री वी.के शर्मा ने विनय को विद्यालय परिवार की ओर.से अपनी शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षाविद् दयानंद वत्स ने इस अवसर पर विनय के पूरी दिल्ली में प्रथम आने को समूचे शिक्षा निदेशालय और दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि आज समाज में दिव्यांग जनों को प्रोत्साहन देने की महती आवश्यकता है। दिव्यांग छात्र विनय को कल विश्व दिव्यांग-जन दिवस पर शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार के माध्यमिक स्तरीय दिव्यांगों की समावेशी शिक्षा ओर सर्व शिक्षा अभियान विभाग द्वारा सर्वोदय विद्यालय अलीगंज में आयोजित समारोह में शिक्षा.निदेशक सुश्री सौम्या गुप्ता ने प्रशंसा प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया। दिव्यांग छात्र विनय ने पिछले दिनों तालकटोरा स्टेडियम में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित प्रथम राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड में प्रथम स्थान पाया था। विनय के स्पेशल एजुकेशन टीचर श्री मनोज जायसवाल के अनुसार इस अवसर पर माध्यमिक स्तरीय दिव्यांगों की समावेशी शिक्षा विभाग के विशेष शिक्षा निदेशक मौहम्मद ए. आबिद, उप-शिक्षा निदेशक श्री असीम गोयल भी उपस्थित थे।
विश्व दिव्यांग- जन दिवस पर सर्वोदय बाल विद्यालय प्रहलादपुर बांगर के दिव्यांग एथलीट छात्र विनय को किया राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित
विश्व दिव्यांग- जन दिवस पर सर्वोदय बाल विद्यालय प्रहलादपुर बांगर के दिव्यांग एथलीट छात्र विनय को किया राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित
Related Posts
देश पुकारे: भावसिंधू से एक NRI के मन के भाव

9वी नार्थ इंडिया आर्मरेस्ंलिंग के लिए दिल्ली टीम घोषित

Jeemol Jaiben declared Mrs. India Worldwide 2011

Bhumi Poojan organized by Dwarka Shri Ramlila Society, Ramlila begin from 29th Sept., 2019

REQUEST REMINDER in THE CASE of PWD HMR ZONE

PAHAL celebrated INDEPENDENCE DAY by distributing clothes to the poor Women and children

Show criminal MPs the exit door

The Investiture ceremony held Sachdeva Global School

Happy Birthday- Jaibhagwan Kataria

Happy Birthday – Madhuri Varshney

Sri VIS Dwarka students attended Youth Conference on Earth and Man!
From the heart of S. S. Dogra
रोप स्किपिंग के खिलाडी बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं : ज्ञान अग्रवाल
TOWARDS MULTICULTURAL GROWTH

Launching of Dwarka Parichay Newspaper

Bhoomi Pujan of Sri Sri Rukmini Dwarkadhish Temple in Dwarka
शिक्षा में क्रांति की शुरुआत ?
SUMMER CAMP and HOBBY CLASSES IN DWARKA

