अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ और नेशनल मीडिया नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में आज उत्तर पश्चिम दिल्ली स्थित संघ के मुख्यालय बरवाला में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क ग्रुप ऑफ न्यायूजपेपर्स के संस्थापक समूह संपादक दयानंद वत्स की अध्यक्षता में हिंदी पत्रकारिता की वर्तमान संभावनाऐं विषयक सार्थक परिचर्चा का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री दयानंद वत्स ने कहा कि निरंतर प्रगति के बावजूद हिंदी पत्रकारिता इस समय संक्रमण काल के दौर से गुजर रही है और अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए संघर्षरत है। उदन्त मार्तण्ड के प्रकाशन के समय जो हिंदी पत्रकारिता एक राष्ट्रीय मिशन थी कालांतर में आज वह आधुनिक डिजिकल युग में एक व्यक्ति, समूह अथवा किसी निजी कंपनी की दुकानों के व्यवसाय के रुप में परिवर्तित हो गयी है। इलैक्ट्रोनिक मीडिया भी इसकी चपेट में है। पत्रकारिता तो अब खुल्लम खुल्ला स्पेस सेलिंग का व्यापार हो गयी है। संपादक के पद पर आज बाजार हावी है। हालांकि पत्रकारिता का स्वर्णिम दौर 21वीं सदी में आते- आते अपनी चमक और कलम की धार दोनों तेज कर चुका है। फिर भी प्रसार संख्या में अधिकता के बावजूद विज्ञापन जुटाने के मामले में हिदी पत्रकारिता अंग्रेजी पत्रों से मात खा.रही है। विज्ञापन उद्योग भी अंग्रेजी पत्रों को तरजीह देता है क्योंकि परचेजिंग पावर अंग्रेजी जानने वालों के पास हिंदी की अपेक्षा कहीं अधिक है। उस पर बाजार हावी हो गया है इसलिए उसे अंग्रेजी से कडी टक्कर मिल रही है। शासन तंत्र में भी अंग्रेजी अखबारों की ही विश्वसनीयता आज अधिक है।.फिर भी आज हिंदी पत्रकारिता अपनी एक सुदृढ वैश्विक पहचान बना चुकी है। उसकी दशा अच्छी स्थिति में है और दिशा समयानुकूल है। तमाम मुश्किलों और झंझावातों के बीच हिंदी पत्रकारिता विश्व.पटल पर अपना परचम फहराऐ हुए है जो एक शुभ संकेत है। इस मौके पर पत्रकार दयानंद वत्स, एम.एम. बेग, प्रदीप श्रीवास्तव ने हिंंदी को हिंदी केे छात्रोंं, प्राध्यापकोंं, पत्रकारों, संपादकों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सर्वश्री स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी, महात्मा गांधी, राजेंद्र माथुर, अज्ञेय जी के हिंदी पत्रकारिता के लिए किए गये योगदान को याद किया।
संक्रमण काल के दौर से गुजर रही है हिंदी पत्रकारिताः दयानंद वत्स
Related Posts

Photo of the Day
How We can Be Happy?
Resonance: An Exhibition on Nature and Cosmos by Artist Hansa Begins at Triveni Kala Sangam
WILL HOSPITAL EVER COME ON GROUND OF SECTOR 10 DWARKA?
हमें अपने बच्चों को अच्छा और जिम्मेदार इन्सान बनाना है

Happy Birthday- Konkona Sen Sharma

Book Granmaster Repertoire 1.e4 on G M Parimarjan Negi released
MORE SELF DRAWS IN CGHS IN DWARKA TODAY

I Want To Be An Action Superstar Like Akshay Kumar : Richaaa Sharma
भारत से कुछ आगे है बांग्लादेश

Kavya Sandhya on 14th August

MIFF 2018 Glimpses & activities

Guru Nanak Dev Ji

Conference on IT and Operations Management held at ASM

Press Council of India honored Media Persons on National Press Day
Municipal Byelection will be held on 15th May

विज्ञान के क्षेत्र में हम 19 नहीं, 21 हैं – हर्षवर्धन

MBS International School -Round – I Selection Trial

टीवी पर काम करने का मजा ही अलग है-कृतिका सेंगर

