Delhi Olympic Rope Skipping 2018


रोप स्किपिंग हार्ट अटैक से बचने का सबसे आसान और बेहतर व्‍यायाम : निर्देश शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रही दिल्ली ओलंपिक्स खेल -2018 का आयोजन दिल्ली में हो रहा है। इंदिरा गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिकल एंड स्पोर्ट्स साइंस विकास पुरी में रोप स्किपिंग एवं जूडो की स्पर्धायें आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के अंतिम चरण में रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में खिलाडियों की प्रतिभा,स्टेमिना और तकनीक देखकर दूसरी स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले खिलाडी भी दंग रह गए। रोप स्किपिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोप स्किपिंग खेल की सरहाना करते हुए रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निर्देश शर्मा ने कहा कि हम आभारी है दिल्ली ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कुलदीप वत्स जी के जिन्होंने हमारी रोप स्किपिंग खेल दिल्ली ओलम्पिक के स्थान दिया। रोप स्किपिंग के बारे में उन्होंने कहा अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो रोप स्किपिंग कीजिये। रस्‍सी कूदने की खास बात यह है कि इसे कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं।


रस्‍सी कूदने से दिल भी स्‍वस्‍थ रहता है। इसके कारण दिल तेजी से धड़कता है जिसके फलस्वरूप आक्सीजन अधिक मात्रा में फेफड़ों में जाती हैं व पूरे शरीर में रक्त का संचार तीव्र गति से होता है। इससे शरीर का तनाव कम होता है और शरीर के सभी अंग अधिक कार्यक्षमता से कार्य करते हैं। इस अवसर पर दिल्ली ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष कुलदीप वत्स, इंदिरा गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिकल एंड स्पोर्ट्स साइंस के प्रधानाचार्य डॉ.धनजय शॉ, डॉ राकेश गुप्ता,डॉ तारक नाथ प्रमाणिक, उपनिदेशक शिक्षा दिल्ली नगर निगम डॉ. सुरेंद्र राय भंडोरिया,दिल्ली ओलम्पिक एसोसिएशन उपाध्यक्ष सागर धवन, रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निर्देश शर्मा,डी ए वी स्कूल पश्चिम विहार के शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी आकाश शर्मा,दिल्ली जम्प रोप एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अशोक कुमार निर्भय,पेफी के राष्ट्रीय सचिव डॉ.पीयूष जैन, रोप स्किपिंग दिल्ली के मुख्य प्रशिक्षक विवेक सोनी भी मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए दिल्ली के कोषाध्यक्ष एवं रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ़ इंडिया के मीडिया सलाहकार ने बताया की दूसरे दिन बालक वर्ग की स्पर्धाएं हुई जिसमें स्पीड स्प्रिंट अंडर – 14 में ने स्वर्ण पदक, ने रजत और ने कांस्य पदक जीते। डबल डच अंडर -19 ने बालिका वर्ग में काजल,ख़ुशी वत्स,आयुषी गहलोत ने स्वर्ण पदक,वाणी शर्मा ,नित्या शर्मा,कशीश चुघ ने रजत पदक मधु कुमारी,तन्नू ,काजल ने कांस्य पदक जीते। स्पीड होप इवेंट में बालक वर्ग के मुकाबले में अंडर -11 आयुवर्ग में ध्रुव कुमार ने स्वर्ण, भवनीत वर्मा ने रजत, प्रियम ने कांस्य पदक जीते। अंडर -11 स्पीड स्प्रिंट स्पर्धा में अनिश झा ने स्वर्ण पदक,वसीम अकरम ने रजत, भविष्य कुमार ने कांस्य पदक जीत कर आपने – अपने स्कूल का नाम रोशन किया। वहीँ दूसरी तरफ जूडो के मुकाबले हुए जिसमें 50 से अधिक स्कूलों,क्लबों,दिल्ली पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। जूडो खेल के आयोजन सचिव अजय वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 20 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय जुडोका इस दिल्ली ओलम्पिक में हिस्सा ले रहे हैं। पुरुष वर्ग जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए जिसमें खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।