Dr Nicky Dabas Honoured with National Women Empowerment Award for Nutrition and Natural Science awareness


पोषण एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. निक्की डबास नेशनल वूमेन एम्सपावरमेंट अवार्ड से सम्मानित

राष्ट्रीय बाल एवं महिला विकास चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पोषण एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं और.उल्लेखनीय योगदान के लिए संघ की अध्यक्ष डॉ. निक्की डबास को मुख्य अतिथि केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बिरेंद सिंह और सांसद मनोज तिवारी ने नेशनल वूमेन एम्पावरमेंट अवार्ड से.सम्मानित किया।


ट्रस्ट के अध्यक्ष दयानंद वत्स ने डॉ. निक्की डबास के योगदान की सराहना करते.हुए कहा कि डॉ. निक्की डबास समाज के कमजोर वर्गों के लोगों को स्वच्छ भोजन, पेयजल, शुद्ध वायु और प्राकृतिक स्वास्थ्य चिकित्सा सेवाओं के लिए कार्य कर रही हैं। इस वर्ष महिलाओं और बच्चों के विकास एवं कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए एस.एल.एस डीएवी पब्लिक स्कूल मौसम विहार की प्राचार्या वंदना कपूर, पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाली वरिष्ठ महिला पत्रकार सुनीता वकील और श्रीमती संत्रा वत्स को भी सम्मानित किया गया।