अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के तत्वावधान में आज उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर-36 स्थित संघ के मुख्यालय बरवाला में संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स की अध्यक्षता में 70वां अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मानवीय कर्तव्य पालन दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर जीने के अधिकार के लिए प्रदूषण माफिया का सफाया जरूरी विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में पर्यावरण प्रहरी गांधीवादी विचारक एवं चिंतक शिक्षाविद् दयानंद वत्स ने कहा कि भारतीय नागरिकों को इस समय केवल एक ही अधिकार की आवश्यकता है ओर वह है शुद्ध हवा में जीने का अधिकार। वायु गुणवत्ता सूचकांक निरंतर खतरनाक स्थिति की और बढ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली ही गैस चैंबर में परिवर्तित हो गई है। एन.सी.आर ओर अन्य राज्यों की हालत भी कमोबेश यही है। ऐसे में देश की संसद को पर्यावरण संरक्षण के लिए कठोरतम कानून बनाने की ओर कदम बढाना चाहिए। वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार प्रदूषण माफिया के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया जाए। केंद्र ओर राज्य सरकारें सुनिश्चित करें कि कहीं भी कोई भी व्यक्ति हवा को दूषित न कर सके। प्रदूषण फैलाकर लोगों को दमघोंटू वातावरण की ओर धकेलने वाले सभी इकाइयों को तत्काल बंद कराऐं। क्योंकि जब मानव जिंदा ही नहीं बचेगा तो फिर अन्य मानवाधिकारों का क्या औचित्य शेष रहेगा। श्री वत्स ने कहा कि हम सबको और सरकारों को प्रदूषण मुक्त भारत बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण को अपनी उच्च प्राथमिकता सूची में रखना होगा। मानवाधिकारों की मांग करते समय हमें अपने नागरिक मानवीय कर्तव्यों का का निर्वहन करने का भी संकल्प लेना चाहिए।
अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का पालन करने का भी संकल्प लिया
अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का पालन करने का भी संकल्प लिया
Related Posts
संघर्ष, तपस्या और वेदना के प्रतीक – डॉ. अम्बेडकर !
आरजेएस के कार्यक्रम में डा.अम्बेडकर व स्वीटी पॉल के माता-पिता को श्रद्धांजलि
Inauguration of High Impact Community Development Project (HICDP) in Saptari, Madhesh Province, Nepal

नेपाल भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित हुए डॉ राजीव पाण्डेय
Shri Sanjay Dhotre Releases NBT Books at New Delhi World Book Fair

Motivational book entitled “Beyond The Boundaries” authoured by Dr. Amit Kaur Puri Launched At Global Literary Festival Noida
कोरोना लॉकडाउन में वीरगति प्राप्त लोगों को श्रद्धांजलि , यौद्धाओं को नमन और महापुरुषों व पुरखों का सम्मान

Bhumi Pujan of Dwarka Ramlila held @Sector-10, Dwarka
भारतीय स्वतंत्रता में सांस्कृतिक ताना-बाना: गांधी के विचार और प्रवासी भारतीयों की अनकही भूमिका पर प्रकाश- आरजेएस वेबिनार
Book Launch & Multilingual Poetry Reading Held at World Book Fair
नेताजी सुभाष, रोशन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, नेहरू, अंबेडकर और अब्दुल हमीद की स्मृति को आरजेएस फैमिली करेगी नमन्

सुरक्षित व स्वदेशी दीपावली मनाने के संदेश और सकारात्मक व्यक्तित्वों को श्रृद्धांजलि के साथ आरजेएस सकारात्मक बैठक संपन्न
पूर्वजों की स्मृति में महापुरुषों के नाम सम्मान समारोह ,नई पीढ़ी को परिवार और समाज से जोड़ने का संदेश
एक साथ चुनाव पर देश में सहमति जरूरी: हरिवंश नारायण सिंह
“Folklore Studies in India” by Frank Korom
आत्महत्या रोकथाम दिवस 2024 पर कार्यक्रम आयोजित
Kavya Homestay Wins ‘Best Homestay Award 2025’ – A Proud Moment for Champawat
The poster of “Mere Humsafar” book launches by Him Samajik Sangthan
Under the leadership of Prime Minister Shri Narender Modi, many works have been done for SC/STs – Siddharthan

