नेशनल एजुकेशनल मीडिया नेटवर्क एवं प्रशिक्षित शिक्षक संघ दिल्ली के तत्वावधान में आज रोहिणी स्थित संघ के मुख्यालय बरवाला में संघ के अध्यक्ष शिक्षाविद् दयानंदद वत्स की अध्यक्षता में भारत के तीसरे राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय डॉ. जाकिर हुसैन की 120वीं जयंती सादगी और श्रद्धापूर्वक आधुनिक शिक्षा दिवस के रुप में मनाई गयी। श्री दयानंद वत्स ने डॉ. जाकिर हुसैन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की और से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में श्री वत्स ने कहा कि डॉ. जाकिर हुसैन आधुनिक शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। वे जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य थे। उनकी अध्यक्षता में विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग का गठन किया गया था। वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय प्रेस आयोग, युनेस्को, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से भी जुडे रहे। बेहद अनुशासन प्रिय डॉ जाकिर हुसैन एक कुशल वक्ता, सहृदय इंसान और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी राजनेता थे।
भारत रत्न डॉ जाकिर हुसैन की 120वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित
Related Posts

Help a child through Plan India
Prime Minister and Home Minister have realized the dreams of Dr. Shyama Prasad Mukherjee – Manoj Tiwari

Invitation for New Year & X-Mas Programme by DMA Dwarka

Independence Day Celebrations by ANHLGT
Spiritual Satsang

हीमोफिलिया केयर एक जागरूकता कार्यक्रम
नारायण सिंह केसरी ने बॉलीवुड क्वीन कंगना राणावत को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रोत्साहित किया

मशहूर भोजपुरी राइटर और टीवी पत्रकार मनोज भावुक भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय चैनल ‘महुआ प्लस’ के क्रिएटिव कंसल्टेंट

संघर्षों की आग में तपकर ही कुंदन बना है शाहरुख खान, दिल्ली वालों को अपने बेटे पर है नाज: दयानंद वत्स
MCD WILL START NIGHT SWEEPING IN DWARKA

Stand with Anna: March for Jan Lokpal!

Acharya Hazari Prasad Dwivedi Memorial Lecture by Prof. Indra Nath Choudhury

काँगे्रस सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए 300 कि॰मी॰ लम्बी ‘‘विजय-विश्वास यात्रा मुकेश शर्मा ने शुरू की

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने सराहना की अबान डोहान्स की शार्ट फ़िल्म ‘टीस्पून’ को
INDIA LOOSES 4.2 PER CENT OF GDP DUE TO CORROSION MENACE REQUIRES URGENT APPROPRIATE MEASURES

