प्रथम द्वारका सर्वोत्तम विधार्थी पुरस्कार-2013 आयोजित

(मुख्य सवांददाता) सोसाइटी फॉर क्रिएटिव्स (पंजीकृत) तथा द्वारका परिचय के संयुक्त प्रयासों से प्रथम द्वारका सर्वोत्तम विधायर्थी पुरस्कार-2013 का आयोजन किया गया। सैक्टर-7 स्थित, मैक्सफोर्ट स्कूल प्रांगन के सभागार में लगभग 35 स्कूलों के आठ सौ विधार्थियों को उनके द्वारा बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत दसवीं में 9 सीजीपीए व बारहवीं कक्षा में 90% से अधिक अंक अर्जित करनेवालों को पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि सोसाइटी फॉर क्रिएटिव्स की स्थापना 15 सितंबर 2006 में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एस. एस. डोगरा ने की। सोसाइटी फॉर क्रिएटिव्स, अपने स्थापना से ही बच्चो के चहुर्मुखी विकास के लिए अनेकों कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित कर चुकीं है। जबकि उक्त पुरस्कार समारोह उप-नगरी की सबसे पहले स्थापित हुई मीडिया संस्था द्वारका परिचय के प्रबंधन के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस पुरस्कार समारोह के तहत विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मान्नित किया गया।

उक्त पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिलीप कुमार बंद्योपाध्याय-उपकुलपति गुरुगोबिन्द सिंह आई. पी. विश्व विध्यालया ने भारतीय परंपरा के अनुसार विधिवत रूप सेदीप प्रजव्वल्लित करते हुए कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी कार्यक्रम में पश्चिमी दिल्ली के सांसद श्री महाबल मिश्रा, दक्षिणी दिल्ली निगम की स्टैंडिंग कमेटी के  अध्यक्ष श्री राजेश गहलोत, डॉक्टर सरिता सिन्हा –निदेशक दिल्ली पब्लिक स्कूल, पलवल, हरियाणा, डॉक्टर सरोज व्यास-प्रधानाचार्य फेयरफील्ड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट व टेक्नालजी, कापसहेड़ा, दिल्ली, विंग कमांडर सतीश शर्मा-संयुक्त राष्ट्र संघ के भारत वर्ष की और से पूर्व सलाहकार, सुश्री सुखविंदर कौर-पीपलस वॉयस की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, श्री गणेश दत्त –संस्थापक अध्यक्ष ह्यूमन रिसर्च डेव्लपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार निर्भय, डॉक्टर लालचनदानी, श्री मुकेश सिन्हा, डॉक्टर ए. एस. चटवाल, श्री बलबीर सिंह यादव, प्रीति शर्मा, श्री नवीन झा, श्री केशव झा, सुश्री वन्दना अरोडा, डॉक्टर रजनी गोयल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
द्वारका परिचय की संस्थापक सुश्री रजनी मिश्रा तथा निदेशक श्री मुकेश कुमार सिंह ने द्वारका परिचय पोर्टल व समाचार पत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसी तरह सोसाइटी फॉर क्रिएटिव्स(पंजीकृत) के संस्थापक अध्यक्ष तथा द्वारका परिचय मीडिया समूह के प्रबन्धक संपादक श्री एस. एस. डोगरा ने भी अपनी दोनों संस्थाओं की पूर्व,  वर्तमान व भविष्य की परियोजनाओं का विवरण पेश किया। विशेष रूप से बच्चों के चहुर्मुखी विकास के लिए संस्थान में भागीदारी के लिए आग्रह भी किया।

इस कार्यक्र्म के तहत मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिलीप कुमार बंद्योपाध्याय, श्री महाबल मिश्रा, श्री राजेश गहलोत, डॉक्टर सरिता सिन्हा, डॉक्टर सरोज व्यास, विंग कमांडर सतीश शर्मा, सुश्री सुखविंदर कौर श्री गणेश दत्त, डॉक्टर लालचनदानी, श्री बलबीर सिंह यादव, आदि ने मिलकर लगभग 35 स्कूलों के आठ सौ छात्र-छात्राओं को गौरवशाली प्रथम द्वारका सर्वोत्तम विधार्थी पुरस्कार-2013 से सम्मान्नित किया गया।
इसके उपरान्त सोसाइटी फॉर क्रिएटिव्स(पंजीकृत) तथा द्वारका परिचय मीडिया समूह ने उपस्थित सभी अतिथियों को सम्मान पूर्वक प्रतीक चिन्ह से सम्मान्नित किया गया। इसी मौके पर सुश्री नीता अरोड़ा, सुखविंदर कौर, सुश्री सुधा दत्ता ने अन्य गणमान्य अतिथियों के समक्ष सोसाइटी फॉर क्रिएटिव्स की वेब साइट को लॉंच किया गया। 

हाल ही में उत्तराखण्ड व हिमाचल राज्यों में आपदाग्रस्त क्षेत्र के निवासियों व अन्य बेक़सूरों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री प्रतिमा खंडेलवाल व सुश्री नविता श्रीवास्तव ने बखूबी किया। 
उक्त भव्य पुरस्कार समारोह को सफल बनाने में सोसाइटी फॉर क्रिएटिव्स(पंजीकृत), द्वारका परिचय मीडिया समूह व खुशी प्रोपेर्टीज़ ने मुख्य भूमिका अदा की। सुश्री नीता अरोड़ा ने आयोजकों का प्रतिनितत्व करते हुए उपस्थित गणमान्य अतिथियों व छात्र-छात्राओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में स्वादिस्ट जलपान भी वितरित किया गया।