8 अक्टूबर को करवा चौथ एवं दीवाली मेला

 प्रेमबाबू शर्मा 

अद्र्धांगिनी फाउन्डेशन एवं मिनटस मीडिया ग्रुप के द्वारा रजवाड़ा पैलेस जी.टी. करनाल रोड़ इन्डस्ट्रीयल एरिया नजदीक गोला बेंक्वेट हाल में 8 अक्टूबर को अद्र्धांगिनी करवा चौथ  एवं दीवाली मेले का आयोजन होगा। प्रातः 10 बजे से रात 9 बजे आयोजित मेले में किया जा रहा है। इस अवसर पर हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा एवं अरूण जैमिनी की व्यंग्यात्मक हास्य कविता के अलावा पाश्चात्य एवं लोकनृत्यों की अनोखी छटा बिखेरेंगे मलिक म्यूजिकल एन्टरटेनर ग्रुप के कलाकार ।शास्त्रीय गायिका गुलशन आरा एवं पाश्र्वगायक पवन श्रीवास्तव के गीत कार्यक्रम को अनूठी रूमानियत प्रदान करेंगे।

पारिवारिक डांडिया नृत्य, तम्बोला एवं लक्की ड्रा कार्यक्रम के अन्य आकर्षण होंगे, फुलडे मस्ती म्यूजिक एवं फन के साथ सभी महिलाओं के लिए मेंहदी तथा आकर्षक खरीदारी के स्टाल अन्य आकर्षण का केन्द्र होंगे। अद्र्धांगिनी फाउन्डेशन की चेयर पर्सन श्रीमती ज्योति गुप्ता ने बताया कि अद्र्धांगिनी करवा चौथ  एवं दीवाली मेले को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार अग्रवाल का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे पूर्व केन्द्रीय मन्त्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामन्त्री विजय गोयल दिल्ली की महापौर डा. रजनी अब्बी एवं दिल्ली सरकार महिला एवं बाल विकास मन्त्री एवं अनेक विधायक व निगम पार्षद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी दिल्ली प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन की अध्यक्ष्ता श्रीमती रेखा गुप्ता। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष होंगे। एम.एम.जी के दीपक गुप्ता। ज्योति गुप्ता के मुताबिक करवा चैथ एवं दीवाली मेला भारतीय मूलों एवं संस्कृति से परिपूर्ण होगा। जहां भारतीय संस्कृति के सभी रंग देखने को मिलेगा।