महिलाओं के लिए जागरुकता प्रसार कार्यक्रम शुरू

सोशल डेवलेपमैंट वेलफेयर सोसाईटी के तत्वाधान में दिल्ली समाज कल्याण बोर्ड के सहयोग से पालम एक्स. सेक्टर-7 द्वारका में 8 दिवसीय महिलाओं के लिए जागरुकता प्रसार कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य महिलाओं को विभिन्न विष्यों पर जानकारियाँ देकर उनके परिवार तथा सामाजिक विकास में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना रखा गया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती शुदर्शन पाठक, चेयरपर्सन दिल्ली समाज कल्याण बोर्ड एवं श्री सुरेश यादव, उपायुक्त दिल्ली नगर निगम साउथ, नजफगढ़ जोन ने भारत माता को पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। श्री सुरेश यादव ने कार्यक्रम के विषय पर तथा संस्था के प्रयासों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार जमीनी स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन से इनका लाभ सीधा जरुरतमंदों तक पहुँचता है।यह बिलकुल ठीक है कि महिलाएँ शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे आ रही है लेकिन अभी भी अपने अधिकारों के प्रति जानकारी के अभाव के चलते महिलाएँ अपने अधिकारों का लाभ लेने से वंचित है। जिसके लिए हमें गंभीर प्रयास करने होंगें। उन्होने महिलाओं से सामाजिक विकास में अपनी भागीदारी बढ़ाने की अपील की। श्रीमती शुदर्शन पाठक ने समाज कल्याण बोर्ड तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विसतार से महिलाओं को बताया। श्रीमती पाठक ने बताया कि समाज कल्याण बोर्ड की सहायता से विभिन्न स्तरों पर पूरे देश में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बाल विकास मंत्रालय महिलाओं की शिक्षा, अधिकारों, रोजगार व स्वास्थ्य के विकास के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास कर रहा है। 
कार्यक्रम के दौरान उन्होने महिलाओं से विभिन्न विषयों पर काफी देर तक वार्तालाप कियां अन्य प्रवक्ताओं  में श्रीमती प्रतिमा खण्डेलवाल ने अनिवार्य शिक्षा के अधिकार, आरटीई तथा श्री नेत्रपाल जी, प्रधानाचार्य ने महिलाओं की शिक्षा पर देश  में वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। संस्था अध्यक्ष नरेश लाम्बा ने विद्यालयों में गठित विद्यालय कल्याण समिति, विद्यालय प्रबंधन कमेटी व अन्य समितियों में महिलाओं की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि इन समितियों में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही कम है। जब तक इस प्रकार की समितियों में महिलाओं की भागीदारी व निर्णायक भुमिका नहीं बढ़ेगी तब तक महिलाओं के विकास की बातें बेमानी ही रहेगीं। कार्यक्रम के दौरान संस्था महासचिव श्री सतबीर सिंह राणा ने श्री सुरेश यादव जी को सामाजिक कार्यो में विशेष योगदान देने के लिए संस्था की ओर से सम्मान पत्र देकर सम्मानित कियां कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया। अन्य उपस्थित मुख्य लोगों में मुनीम सिंह, संस्था सचिव, श्रीमती सरोज लाम्बा (कार्यक्रम समन्वयक), मास्टर हरि ओम गुप्ता, श्री नरेश भारल, श्री कुलदीप सोलंकी आदि ने भाग लिया। मंच संचालन राष्ट्रीय कवि श्री रमेश गंगेले ने किया।