जस्ट डिजाइन संस्थान के 20 छात्र राजस्थान की राजधानी जयपुर के द ललित होटल में 30 अप्रैल (6.30 बजे) को होने जा रहे इंडिया इंटरनेशनल स्टाइल वीक में भाग लेंगे। इस दौरान देश-विदेश की 36 मॉडल्स रैंप पर अपना जलबा बिखेगी। बॉलीवुड की हस्तियां के अलावा चार मशहूर डिजाइनर भी भाग लेंगे। संस्थान की कार्यकारी निदेशक रेनू भार्गव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। जस्ट डिजाइनल संस्थान के सेक्टर-62 स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में डिजाइन क्षेत्र से जुडी कई हस्तियां में अखिलेश अग्रवाल, लोकेश शर्मा, दीपाली चुंग, गजल मिश्रा और जेडी महेश्वरी मौजूद थे। इस दौरान संस्थान के बच्चों द्वारा डिजाइन किये गये कपड़े मॉडल द्वारा प्रदर्शित किये गये। रेनु भार्गव ने कहा देश में लोग बाजार में उपलब्ध डिजाइन की तरफ जाने लगे हैं। फिर भी लोगों का अभी और जागरूक होने की जरूरत है। हम फैशन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को आगे ले जाना चाहते है। हम मेक इंन इंडिया पर ज्यादा फोकस कर रहे है। इससे निश्चित दौर पर लोगों को रोजगार मिलेगा। इंडिया इंटरनेशनल स्टाइल वीक में हम कुछ अलग करेगें। योग, वस्तु, मिर्च-मसाले पर कुछ कलेक्शन तैयार किये हैं। इस बार हमारी थीम प्रकृति और आकाश से जुड़े रंग से जुड़े कलेक्शन की है। अब तो फैशन के क्षेत्र में पुरूष भी सफल हो रहे हैं। ड्रेस डिजाइन की आज हर जगह जरूरत है। यह अच्छी बात है कि अब देश के छोटे-छोटे शहरों से इस क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभायें आने लगी है। जयपुर में हाथ के कलाकारों की बड़ी जामात रहती है इसलिए बच्चों को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इस दौरान समर एडीसन का लॉच हुआ। जिसके निदेशक अखिलेश अग्रवाल ने कहा देश के मशहूर डिजाइनर जिन्होंने विदेशों में खूब नाम कमाया है। वे इंडिया इंटरनेशनल वीक में हिस्सा लेगें। युवा डिजाइनरों को काफी कुछ दिखने और सीखने को मिलेगा। हम जल्दी ही विटर एडीसन लॉंच करेंगें। अगले सीजन में इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर दो दिवसीय फैशन वीक का आयोजन करेगा। इस दौरान कई शानदार कलेक्शनों का प्रदर्शन किया जाएगा। आज डिजाइनर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हैदराबाद फैशन वीक में कई नये डिजाइनर सामने आये।
फैशन के क्षेत्र में अभी और जागरूक होने की जरूरत- रेणु भार्गव
प्रेमबाबू शर्मा
Related Posts

Grand Annual function of Senior Citizen Association Dwarka held

SPECIAL PROGRAMME AT SRI RAM MANDIR DWARKA
Poor maintenance & water problem in Sector 16-B, Dwarka

Chipko founder Chandi Prasad Bhatt arrives in Dwarka
योग सुन्दरता बढ़ाता है

Happy Birthday Pooja Bedi
हिमाचल हमारा-सबसे न्यारा-सबका प्यारा
अंतरष्ट्रिय महिला दिवस पर युवा नारी सम्मान समारोह

द्वारका श्री रामलीला सोसायटी (रजि.) द्वारा रामलीला मंचन मे आठवें दिन, लक्ष्मण मूर्छित, संजीवनी बूटी लेकर हवा मे उडते हुए हनुमान व रावण सोने की लंका का दहन, जैसे दृश्य का प्रस्तुतिकरण किया गया
Annual Function in New Sainik School
Release of Music Video by Mamta Chaudhary

Messages for 3rd Dwarka Toppers Award-2015
आरजेएस की 65वीं शिखर बैठक में सकारात्मक सोच के साथ खेती और लघु उद्योग पर चर्चा

SAB TV launches Don’t Worry Chachu

Dwarka Ramlila 2013 in News
Police Public meet on Saturday, 18th January

MEDICAL CAMP IN BHAGAT HOSPITAL ON 22nd April 2012

21st MTNL Perfect Health Mela from 15 – 19 Oct.

SPARK OF THE DIVINE Book Launch

