भारतीय महिला पार्टी के उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय का उद्घाटन हुआ

नई दिल्ली: 24 फरवरी, 2019: उत्तम नगर विधानसभा से सुरेश कुमार के विधानसभा अध्यक्ष पद नियुक्ति के बाद अपने विधानसभा में सुरेश कुमार ने कार्यालय खोला. भारतीय महिला पार्टी (एस वी) के द्वारा उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में उत्तम नगर विधानसभा के अध्यक्ष के कार्यालय का उद्घाटन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शीतल वर्मा के कर कमलो द्वारा किया गया. इस सुवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती शीतल वर्मा ने कहा कि पीड़ित एवं शोषित लोगों की मदद के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगी. और आगामी दिल्ली विधानसभा के चुनावों की सभी सीटों पर भारतीय महिला पार्टी (एस वी) अपने प्रत्याशी उतारेगी.

गौरतलब है कि इस दौरान पार्टी द्वारा भावी प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा है. सभा को संबोधित करने में राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. अजय मिश्रा, प्रदेश सलाहकार जे.पी.सक्सेना, प्रदेश प्रवक्ता गीत गोविन्द शुक्ला मालवीय नगर से विधानसभा अध्यक्ष चरणजीत कौर, जनकपुरी विधानसभा से सरोज मेहँदी, नजफगढ़ जिलाध्यक्ष सुभाष ओबराय(शैंटी),मासी जी, सरोज, अनीता, 27-S से वार्ड अध्यक्ष रजनीश कुमार पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सतीश कुमार की उपस्थिति सराहनीय रही ।पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा के जोशीले संबोधन से कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हो गया ।सभा का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन संपर्क अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने किया.