रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं.पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शिक्षविद् दयानंद वत्स ने गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया है। अपने.शोक संदेश में श्री वत्स ने कहा कि मनोहर पर्रिकर भारतीय सामाजिक चेतना के जुझारू राजनीतिक यौद्धा थे।वे एक सुयोग्य राजनीतिज्ञ ही नहीं.थे बल्कि वे एक समाज सुधारक भी थे। उन्होनें गोवा में दयानंद सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत राज्य के वरिष्ठ नागरिकों की आर्थिक सहायता की योजना को लागू किया। मनोहर पर्रिकर कला, साहित्य.और सिनेमा के भी मर्मज्ञ थे। उनके प्रयासों से ही भारत का अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह गोवा में स्थायी रुप से आयोजित किया जा सका। इसके लिए उन्होनें व्यक्तिगत रुप से सिनेमा के लिए संरचनात्मक ढांचे को सुदृढ किया और आज गोवा विश्व पटल पर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के उन्नयन ओर संवर्धन के जाना जाता है। मनोहर पर्रिकर कैंसर जैसी असाध्य बीमारी के साथ जिस जीवटता के साथ लडे वह उनकी असाधारण इच्छा शक्ति का परिचायक है। वत्स ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया(ए) मनोहर पर्रिकर के निधन से गमजदा है। वे आम आदमी के प्रतीक थे और सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते थे। ईमानदारी और.सत्यनिष्ठा उनकी पहचान रही।
भारतीय सामाजिक चेतना के जुझारू राजनीतिज्ञ यौद्धा थे मनोहर पर्रिकर: दयानंद वत्स
Related Posts
Indian Darts Team Departs from Kanpur for Kolkata, Set to Unfurl the Tricolour in Malaysia
Eyes-Poem by Amandita Sen
Illegal boring stopped – thanks to DDA

Memento of 2nd Dwarka Toppers Award given to Dr Alok Saklani- Director Apeejay Institute Dwarka
विश्व पुस्तक मेला में 1 मार्च को आरजेएस आजादी की अमृत गाथा का पोस्टर लोकार्पण
Leisure or Growth !
Delhi Gym Associations thanks Delhi BJP President Manoj Tiwari, Vijay Goel, Vijender Gupta, Pravesh Sahib Singh and other BJP leaders
DELHI RWA’s SUGGEST OPENING OF COMMERCIAL ACTIVITY IN THE CITY WITH ODD-EVEN RESTRICTIONS AND PROPER SNITISATION PROTOCOLS IN PLACE
Manish Oli’s 4th Book Aapka Gyan-Aapki Taqat Launched at Doon Library
मंगल पांडे और बटुकेश्वर दत्त को श्रद्धांजलि दी गई

Happy Birthday- Sunita Williams

7th Maharudra Mahayagna in Dwarka on the 27th & 28th October

Request for Best Wishes Message for Ramlila Souvenir-2016
रूस-पाकः भारत हाशिए में
देर है, अंधेर नहीं, मरम्मत का अधिकार के कानून बनने के आसार – डा.एम.एस.कामथ

AVerMedia Announced the Ultimate GamePlay Capture Card for Consoles and PC
E-book on CONTROL CORRUPTION – share your efforts & initiatives
Formality of celebrating Consumers Day on 15th March

DDA will be taking up about one lakh EWS and LIG flats soon-G.S.Patnaik

