बहन-शक्तियां चलाएंगी नई दिल्ली आरजेएस सकारात्मक- भारत सूचना केंद्र

आज डिजिटल- क्रांति ने सूचना तंत्र को बेहद मजबूत कर दिया है ।इसका सदुपयोग जन सरोकारों के लिए और सरकारों व शासन-प्रशासन को जगाने के लिए किया जाएगा। कहना है राम जानकी संस्थान,आरजेएस के ऑब्जर्वर दीप माथुर का। टीम आरजेएस फैमिली ने नई दिल्ली आरजेएस सकारात्मक भारत सूचना केंद्र के लिए देश भर से ग्यारह बहन- शक्तियों का चयन किया है। 

सकारात्मक भारत आंदोलन पांचवीं वर्षगांठ श्रृंखला के 100वें फेसबुक लाईव में इस बात की जानकारी देते हुए आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने कहा कि निम्नलिखित बहन-शक्तियों ने सकारात्मक भारत आंदोलन को समर्थन दिया है और जनसरोकार के लिए आगे आईं हैं -श्रीमती जनकदुलारी देवी(बिहार),श्रीमती रिंकल शर्मा(उत्तर प्रदेश),श्रीमती हसीना वहाब(तमिलनाडु),डॉ. (श्रीमती)सुप्रिया रेड्डी(तेलंगाना),श्रीमती प्रेमलता पाण्डेय(मध्य प्रदेश), श्रीमती धर्मशीला देवी(बिहार),श्रीमती उर्मिला देवी ( दिल्ली),श्रीमती संगीता सिंह(झारखंड),श्रीमती मधु शर्मा (दिल्ली),श्रीमती विद्यारानी निनथाॅजम(मणिपुर),और श्रीमती रितु कपिल टेकरा(हिमाचल प्रदेश),श्री मन्ना ने कहा कि सूचना केंद्र सकारात्मक भारत आंदोलन 5वीं वर्षगांठ श्रृंखला की एक महत्त्वपूर्ण घोषणा है। 25 राज्यों से जुड़ी आरजेएस फैमिली में कोई समस्या सामने आती है ,तो इन बहन-शक्तियों की मदद से उसका स्थाई हल निकालने की कोशिश की जाएगी।आरजेएस  संगठन से काफी पत्रकार और पत्रकार संगठन तथा व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले चीफ एडमिन जुड़े हैं । आरजेएस के अपने 25 वट्सअप ग्रुप हैं, जिसमें पच्चीस राज्यों से लोग जुड़े हैं और फेसबुक लाईव का प्रसारण भी किया जाता है। सूचनाओं को साझा कर सरकार और शासन-प्रशासन तक उन समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।   नई दिल्ली आरजेएस सकारात्मक भारत सूचना केंद्र की प्रथम सूची में शामिल ग्यारह बहन-शक्तियों का गठन 31 दिसंबर 2020 तक के लिए किया गया है। बहन-शक्तियों को टीम राम-जानकी संस्थान (RJS) और फेसबुक फ्रेंड्स की ओर से ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।