अटूट श्रद्धा से प्राप्त होती है हर लक्ष्य की सिद्धि-मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि अगर किसी भी कार्य के लिए मन में अटूट श्रद्धा, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और लगन हों तो हर लक्ष्य की राह आसान हो जाती है और सिद्धि प्राप्त होती है। 84 लाख योनियों में मनुष्य का जन्म सर्वश्रेष्ठ माना गया है और अगर मनुष्य चाहे तो उसके लिए कोई भी काम असंभव नहीं है, जरूरत है लक्ष्य के प्रति लगनशीलता की। श्री मनोज तिवारी ने यह बातें शाहदरा के वेलकम में आयोजित एक धार्मिक आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहीं।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि श्रीकृष्ण के दिव्य उपदेश से अर्जुन ने अधर्म के प्रतीक कौरवों जैसे राक्षसों का वध किया। गीता ज्ञान ही मोक्ष प्राप्ति का एकमात्र विकल्प है। मनुष्य के अंदर छिपे राग, द्वेष, ईष्र्या, लोभ, मोह अहंकार जैसे राक्षसों को गीता ज्ञान से समाप्त किया जा सकता है। आज पाश्चात्य संस्कृति की अंधी दौड़ में नवयुवक विश्व की प्राचीन भारतीय संस्कृति को छोड़ सोशल मीडिया, नशाखोरी जैसे दुव्र्यसनों के कारण तनावग्रस्त होकर आपराधिक प्रवृत्ति के बनते जा रहे हैं। समय की मांग है कि बिकृति के विनाश और प्रकृति की रक्षा के लिए हमें भगवत गीता के साक्षात दर्शन को अपने जीवन में उतारना चाहिए।