अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क फिल्म फॉउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के समूह अध्यक्ष गांधीवादी विचारक एवं चिंतक दयानंद वत्स ने सुप्रसिद्ध फिल्म लेखक, निर्देशक और अभिनेता नीरज वोरा के अल्पायु में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धाजलि अर्पित की। श्री वत्स ने कहा कि नीरज वोरा एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी फिल्म लेखक और निर्देशक थे। रोहित शेट्टी की गोलमाल उनके प्रसिद्ध नाटक अफलातून पर आधारित थी। जो बहुत बडी हिट साबित हुई। वे रामगोपाल वर्मा की रंगीला से जुडे बाद में खिलाड़ी 420, हेराफेरी और फिर हेराफेरी के निर्देशक भी रहे। वे एक विलक्षण अभिनेता भी रहे। नीरज ने बालीवुड स्टार आमिर खान के साथ रंगीला, मन और सदाबहार अभिनेता कनिल कपूर के साथ विरासत में अभिनय किया। उनकी अभिनीत हैलो ब्रदर को कौन भुला सकता है।नीरज वोरा निर्देशक प्रियदर्शन के भी प्रिय अभिनेता और लेखक रहे। करोडों दर्शकों को अपनी लेखनी और अभिनय से गुदगुदाने वाले नीरज की मृत्यु से हिंदी फिल्मजगत की अपूरणीय क्षति हुई है। वे अत्यंत मृदु और सौम्य व्यक्तित्व के धनी फिल्मकार थे। उन्होने कुत धारावाहिकों में भी काम किया जिसमें सर्कस भी शामिल है। नीरज ने हिंदी फिल्मों में कॉमेडी को नए आयाम दिए। अक्षय कुमार, परेश रावल के केरियर को उनकी लेखनी ने नई उडान दी।
हिंदी फिल्मों में कॉमेडी को नये आयाम देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी फिल्म लेखक और निर्देशक थे नीरज वोरा: दयानंद वत्स
हिंदी फिल्मों में कॉमेडी को नये आयाम देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी फिल्म लेखक और निर्देशक थे नीरज वोरा: दयानंद वत्स
Related Posts
The Spinning of the Cosmic Heart

Odissi (lecture cum demonstration) by Kiran Segal on 22nd August

LETS WIN THE WORLD on 25th Dec.

Cycling the new Fitness Bug caught with bollywood Actor Vikram Singh

Earth Day Celebrated at N.K. Bagrodia Public School

INDO – EUROPEAN EDUCATION FOUNDATION CENTRE INAUGURATED IN SHANTI GYAN INTERNATIONAL SCHOOL

“I am thrilled to see the beauty of Indian culture & heritage under one roof.” Says Ruby Yadav.

PIL for BETTER WATER conditions in Dwarka
हमें अपने बच्चों को अच्छा और जिम्मेदार इन्सान बनाना है
Dwarka Forum meets Chief Minister on key problems

रूपचन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट के कला विद्यार्थीयों ने कलाम साहब की पुण्यतिथि पर उनका चित्र बनाकर व पुष्पांजलि अर्पित करके दी श्रद्धांजलि

NBT Celebrating World Book & Copyright Day

वरिष्ठ पत्रकार श्याम शर्मा को मिला डॉ. अंबेडकर अवॉर्ड

Yash Birla, Talat Aziz, Candy Brar, Aarti Chhabria, Tina Dutta and Ali Merchant At Sunburn DJ Party
कश्मीरः यह कैसा जिहाद है?

अमेरिकी राष्ट्रपति के रात्रिभोज में स्वामी चिदानन्द भी शामिल रहे
टीचरों की तनख्वाह व कमेटी में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर नेशनल अकाली दल उतरेगा सड़कों पर
76वीं जयंती पर स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

”DRESS ME UP FOR MY EARTH”- Fancy Dress Competition

