बॉलीवुड के बहुमुखी कलाकार इरफान खान के लिए यह साल बहुत ही शानदार रहा है। इसी वर्ष इरफान की लगातार दो बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई और कामयाब रहीं। इसी वर्ष उन्होंने अपने जापानी टेलीविजन शो की शूटिंग भी समाप्त की है। अब इरफान जल्द ही अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इरफान ने नया घर खरीद लिया है और जल्दी ही वो वह अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। इरफान का पुराना घर मड आइलैंड के पास था जबकि उनका नया पता अब अंधेरी में होगा। नए घर में शिफ्ट होने के बाद इरफान की मुश्किलें थोड़ी काम हो जाएंगी। जहां इरफान को एयरपोर्ट से अपने पुराने घर पहुचने में करीब 1 घंटे लग जाता था, वहीं इरफान अब कुछ ही मिनटों में अपने नए घर तक का सफर तय कर पाएंगे। इसके अलावा अब उन्हें अपने शूटिंग के सेट पर पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकले की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इरफान का नया आशियाना काफी विशाल और शानदार है। अपने पुराने घर से इरफान को बेहद लगाव है इसीलिए वो अपने पुराने पर नियमित समय पर जाया करेंगे। इरफान इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं जिसके बाद वो अनूप सिंह की अगली फिल्म की शूटिंग की शरुआत करेंगे। दिसंबर के आखिरी हफ्तों में वे अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।
इरफान ने खरीदा नया आशियाना
प्रेमबाबू शर्मा
Related Posts

Dwarkaites danced and sang together with Shovana & Nizami Bandhu

Bollywood Celebrating Lohri Di Raat in Mumbai

माँ करुणामयी श्री सारदा देवी

“Improving oneself in every possible way brings self-satisfaction.” – Actor Sammanika Singh

फेयरफील्ड तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थान – राष्ट्रीय दायित्व निभाने में अग्रणी

Thought of the Day

Blessings from CM of Kerala Pinarayi Vijayan for 2nd Media Literacy Conclave-2017

6th Leadership Conclave @ Radission Blu Dwarka (Interview)
Ace Tennis player Sania Mirza and Cine Star Sonam Kapoor Ahuja to grce the 35th Annual session of FICCI ladies Organsiation
Laxman & Gaurav will Represent India in the World Arm Wrestling Championship

Aaj KI Delhi Model of the Month on 23rd November
एक सन्देश अभिभावकों के नाम

Shahid Kapoor to Host IIFA Awards

Sri VIS promotes the concept of ‘India Green and Wild’

NEW DELHI WORLD BOOK FAIR TO BEGIN FROM 5 JANUARY

Daler Mehndi received 21st National Award in Capital

Nritya Natica Recital in Kathak by Madhura Pathak

मेरे हावभाव और बाडी लैंग्वेज खलनायक जैसे हैं: चेतन हंसराज

Shramdaan by eco warriors

