लड़कियाँ होती हैं लड़कियाँ

अशोक लव 
kumar1641@gmail.com


पींगों पर झूलती
झुलाती लड़कियाँ
पाँवों में घुँघरू बजाती
छनछनाती लड़कियाँ
गीतों को स्वर देती
गुनगुनाती लड़कियाँ
घर-आँगन बुहारती
संवारती लड़कियाँ .

मर्यादाओं की परिभाषा
होती हैं लड़कियाँ
संस्कारों को जीती
जगाती हैं लड़कियाँ
पैरों में आसमान
झुकाती हैं लड़कियाँ.