अपार इंडिया ने किया एअर इंडिया कर्मियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन

भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ती एयरलाइन उद्योग है। भारत सरकार की चलाई हुई दो विमान सेवाओं में से एक एअर इंडिया की उड़ानें विश्व में 39 एवं भारत में 12 गन्तव्य स्थानों तक जाती हैं। एअर इंडिया अपने यात्रियों को आरामदायक उड़ान के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराता हैं। यात्रियों को त्वरित और कुशल सेवा प्रदान करने के लिए एअर इंडिया अपने कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास पर निर्भर है। ऐसे में विमानन सेवा से जुड़े लोगों का कौशल विकास जरुरी है।

इसी परिपेक्ष में अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने वाले अपार इंडिया कॉलेज द्वारा एअर इंडिया कर्मियों के लिए कम्युनिकेशन एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एअरपोर्ट, पालम स्थित एअर इंडिया के कार्मिक विभाग सभागार में आयोजित इस वर्कशॉप में बड़ी संख्या में एअर इंडिया कर्मी शामिल हुए।

इस दौरान पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनर श्री खुल्लर जी ने कहा कि सफल करिअर के लिए व्यक्तित्व विकास का विशेष महत्व है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रभावी कम्युनिकेशन एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट से सम्बंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। एअर इंडिया के महाप्रबंधक की ओर से श्रीमती अलका सिन्हा ने कार्यशाला को बेहद प्रभावी एवं लाभकारी बताते हुए अपार इंडिया के प्रति आभार जताया।