134वीं जयंती पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धा सुमन अर्पित


आदर्श ग्रामीण समाज, नेशनल एजुकेशनल मीडिया नेटवर्क एवं अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं.लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज संघ के उत्तर पश्चिमी दिल्ली स्थित मुख्यालय बरवाला में संघ के राष्ट्रीय महामंत्री दयानंद वत्स की अध्यक्षता में भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 134वीं जयंती सामाजिक शुचिता दिवस के रुप में सादगी और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।.वत्स ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की और से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अपने संबोधन में श्री वत्स ने कहा कि देशरत्न के नाम से लोकप्रिय डॉ. राजेंद्र प्रसाद का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सादा जीवन उच्च विचार को समर्पित रहा। वे तीन बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और भारतीय संविधान सभा के भी अध्यक्ष रहे। भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे उच्चकोटि के विद्वान, शिक्षक और स्वतंत्रता सेनानी थे।