आदर्श ग्रामीण समाज एवं अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी स्थित संघ के मुख्यालय बरवाला में संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की 53वीं पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। श्री वत्स ने कृतज्ञ राष्ट्र की और से शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री वत्स ने कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के पर्याय थे। जय जवान जय किसान के नारे का उदघोष करके उन्होंने पूरे भारत को एकजुट कर 1965 में हुए युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। उन्होने देश को सशक्त नेतृत्व दिया। पंडित गोबिंद वल्लभ पंत के मुख्यमंत्री काल में शास्त्री जी को पुलिस और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई। उनके कार्यकाल में ही सबसे पहले परिवहन निगम की बसों में महिला संवाहकों की भर्ती की गई थी। यही नहीं जो पुलिस प्रदर्शन आदि में लोगों पर लाठियां चलाती थी उसे भी बदलकर पानी की बौछारों में परिवर्तित कराया। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारतवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ताशकंद में शास्त्री जी के आकस्मिक निधन से समूचा भारत शोक में डूब गया था। देश ने अपना एक महान सपूत खो दिया था। पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने वाले शास्त्री जी ने दिखा दिया था कि दृढ इच्छा शक्ति के बल पर दुश्मन के दांत खट्टे किए जा सकते हैं।
53वीं पुण्यतिथि पर स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित
Related Posts
भारत के पास एक ओलिंपिक गोल्ड मैडल जीतने की क्षमता नहीं, गुडविल एम्बैसडर तीन-तीन

NATIONAL COUNCIL MEETING OF BJP HELD AT JAWAHARLAL NEHRU STADIUM, LODHI ROAD, NEW DELHI

N.K.Bagrodia Public School ,Dwarka shines at Dwarka Raahgiri

Kainaat Arora & Gizelle Thakral kick-start OPPO F1s First Sale at the OPPO showroom

Renowned Artist and Curator Aarti Makkar Felicitated with Doctor of Letters

Humanity Achiever Award by Nivedita Foundation

“Supernatural” movie shot in a real haunted Building!
INDEPENDENCE DAY

Sapna performs for Natya Sandhya at Epicentre Gurgaon
146वीं आरजेएस बैठक में नेताजी सुभाष के नाम राष्ट्रीय सम्मान और महापुरुषों को श्रद्धांजलि

संचिति संकट का अलबम एलबम ’लव हुआ’ रीलिज

Happy Marriage Anniversary – S.S. Dogra & Sunita

Madhuri is my favourite Heroine.Says Annie
TEACHER’S DAY

14th ICSI awards for excellence in corporate governance held in New Delhi
Development Plans Discussed at Hamirpur Press Club Meeting
आजादी की रक्षा के लिए देशवासियों में तिरंगे के प्रति सकारात्मक सोच जरूरी- शंटी
Empowering Futures: Ajeya Raj Sumargi’s Visit Uplifts Hetauda Academy

श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था और सी.सी.आर.टी. के संयुक्त तत्वधान में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संमापन किया गया

