अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क फिल्म एंड टीवी फॉउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज उत्तर पश्चिम दिल्ली स्थित ट्रस्ट के मुख्यालय बरवाला में हिंदी फिल्र्मों के महान अभिनेता स्वर्गीय राजकपूर की.95वीं जयंती परसंघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स की अध्यक्षता में सादगी और श्रद्धा से मनाई गई। वत्स ने राजकपूर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें उनके देश विदेश में बसे करोडों प्रशंसकों की और से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजकपूर की फिल्म जिस देश में गंगा बहती है का प्रदर्शन भी किया गया। अपने संंबोधन में दयानंद वत्स ने कहा कि राजकपूर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बहुआयामी प्रतिभा के धनी अभिनेता, निर्माता और निर्देशक थे। वे फिल्म निर्माण की सभी बारीकियों से परिचित थे।उनका व्यक्तित्व करिश्माई था। उनकी आवारा, अनाडी, बरसात, संगम को भला कोई कैसे भुला सकता है? राजकपूर एक बेहद संवेदनशील कलाकार थे। वह भी देश से गरीबी और भुखमरी, बेकारी भगाना चाहते थे। अपनी अधिकाश फिल्मों में राजकपूर ने साधारण से दिखने वाले गरीब, निरीह और लाचार व्यक्ति के मन की भावनाओं को जिया। इसीलिए उन्हें लोग प्यार से सपनों का सौदागर भी कहते थे।
95वीं जयंती पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महान अभिनेता राजकपूर को श्रद्धा सुमन अर्पित
95वीं जयंती पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महान अभिनेता राजकपूर को श्रद्धा सुमन अर्पित
Related Posts
Appeal for noble cause

Plantation by Kids at Jagaran Appartments

‘ओपियम’ बनाएगी संगीत का अनोखा रिकॉर्ड

Actor Salman Khan visited Holy family hospital Bandra Mumbai
Kartik – The best of all months (Oct. 18 – Nov. 17, 2013 )

सामूहिक कला प्रदर्शनी में रंग बिखरते कलाकार – निशा जैन

Shiksha Bharati Global School held special assembly

Appeal to join in protest march on 20th Feb. to avoid further delay in completion of Dwarka Expressway/NPR

रोप फॉर सेव हार्ट एंड हेल्थी लाइफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अब बारहवीं तक होगी हर बच्चा बन सकता है जीनियस प्रतियोगिता
For your own safety : SERVANT Verification- a MUST & PRIORITY
A Tribute To Apple Founder & To Global Change Makers !

Shiksha Bharati Public School organised Images-Inter school competition

Daler Mehndi received 21st National Award in Capital
हमें मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के आदर्शो का अनुसरण करना चाहिए -कमलजीत सहरावत

Janmashtami celebrations at Dwarka

