लाॅकडाउन में जरूरतमंदों को आरजेएस परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने एक लाख से ज्यादा राशि का वितरण किया

विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन, राष्ट्रीय  सशक्त हिंदू महासंघ, ग्राम विकास समिति और आरजेएस (राम-जानकी संस्थान)परिवार के माध्यम से करीबन दो सौ चौबीस परिवारों को एक लाख नौ हजार पांच सौ रुपये की  आर्थिक सहायता राशि वितरण किया गया। प्रत्येक परिवार को ₹500 / रुपये दिए गए ताकि जरूरत के हिसाब से वह अपनी सामग्री खरीद सकें ।इससे पहले भी विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन और आरजेएस परिवार के माध्यम से लगभग सत्तावन हजार‌ रूपये की राशि का पूर्व में उनके खाते में सीधा भुगतान कर सहयोग प्रदान किया गया था ।

समाजिक कार्य में आर जे एस के राष्ट्रीय स्टार पत्रकार आशीष पाण्डेय- प्रदेश अघ्यक्ष राष्ट्रीय सशक्त हिंदू महासंघ, ग्राम विकास समिति  के अलावा विश्व   ब्राह्मण महापरिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  , नम्रता  उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन, मिहिर त्रिवेदी प्रदेश सचिव राष्ट्रीय  सशक्त हिंदू महासंघ एवं विश्व ब्राह्मण महापरिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी , मिर्जापुर अघिवक्ता कृष्ण गोपाल मित्रा मंत्री ग्राम विकास समिति, राष्ट्रीय सशक्त हिंदू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अंजू शमाँ,आकाश नंदिनी राष्ट्रीय  सशक्त हिंदू महासंघ युवा प्रदेश अध्यक्ष, राहुल तिवारी राष्ट्रीय सशक्त  हिन्दू महासंघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ,विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन तिरोड़ी के अध्यक्ष  समीर शुक्ला, विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन नारी शक्ति तिरोड़ी की अध्यक्ष मीना पांडे,  सोनू तिवारी अध्यक्ष  विश्व  ब्राह्मण महापरिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन  सभी पदाधिकारी सदस्यों  की सराहनीय भूमिका रही ।इन सभी गणमान्यों की सकारात्मक सोच के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता पहुंचाई गई। आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने सभी परोपकारी संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रशंसा ‌की और कहा कि मध्यप्रदेश में आरजेएस‌ के राष्ट्रीय स्टार आशीष पाण्डेय बहुत ही सराहनीय और परोपकारी कार्य कर रहे हैं।