आरजेएस राष्ट्रीय स्टार के प्रयास से लाकडाउन में 90परिवार लाभान्वित

कोरोना वायरस के कारण 21दिनों का लाॅकडाउन जारी है। इसके कारण अनेकों कमजोर वर्गों के परिवार प्रभावित हुए हैं। उनकी सहायता हेतु सरकारें,अनेकों सामाजिक- राजनीतिक संगठन अनेक प्रकार से सक्रिय योगदान दे रहे हैं ।  राम-जानकी संस्थान,आरजेएस नई दिल्ली के राष्ट्रीय स्टार पत्रकार आशीष पांडे की प्रेरणा से विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन तिरोड़ी के ,पदाघिकारी सदस्यों के द्वारा मनोज त्रिवेदी ठेकेदार के खाते के माध्यम से 90 परिवारों को सहायता राशि ट्रांसफर की गई।

उक्त सामाजिक जनहित कार्यों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नम्रता उपाध्याय, राष्ट्रीय सचिव  मिहिर त्रिवेदी, मनोज त्रिवेदी, तिरोड़ी शाखा अध्यक्ष समीर शुक्ला ,नारी शक्ति अध्यक्ष मीना पांडे ,श्रीकांत तिवारी अंजू शर्मा आदि पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा ।सभी की सकारात्मक सोच और  सहयोग से जरूरतमंद नब्बे परिवारों को उनकी जरूरत के अनुसार ₹57हजार‌की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की गई।उन परिवारों ने खुब दुआंएं दी।इससे पूर्व भी आरजेएस के राष्ट्रीय स्टार पत्रकार आशीष पांडेय को विश्व ब्राह्मण महापरिषद अंतरराष्ट्रीय संगठन के सभी पदाधिकारी सदस्यों के सहयोग से मास्क और अनाज तथा किराना का सामान भी पूर्व में वितरण  करने‌ का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मध्य प्रदेश निवासी आशीष पाण्डेय के सकारात्मक कार्यों के लिए 25 राज्यों की आरजेएस फैमिली और पाॅजिटिव मीडिया की ओर से बधाईयां दी जा रही हैं। इससे उत्साहित होकर श्री पाण्डेय ने कटंगी-बालाघाट में फल वितरित करने की घोषणा की‌ है।