RJS की बिहार यात्रा में 110 वीं बैठक और आरजेएस स्टार फैमिली अवार्ड 2019

पटना( टीम आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया) सकारात्मक भारत का सपना लिए अन्य राज्यों प.बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद बिहार यात्रा पार्ट 3 का आगाज़ राम-जानकी संस्थान, आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के नेतृत्व में 8अक्टूबर नई दिल्ली से शुरू हुई जो 22 अक्टूबर तक जारी है।इसे दो दर्जन मीडिया संस्थानों का सहयोग प्राप्त है। अब आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया -बिहार के गठन की प्रक्रिया जारी है।

आरजेएस की ‌110वीं सकारात्मक बैठक अशोक पुरी पटना में आरजेएस स्टार और दिल्ली के रेडियो ब्राॅडकास्टर पार्थ सारथि थपलियाल से सकारात्मक भारत आंदोलन पर ऑनलाईन बातचीत सुनाई गई जो बेहद प्रभावशाली साबित हुई। सकारात्मक भारत आंदोलन के प्रेरणास्त्रोत रामजग सिंह -जनकदुलारी देवी और आरजेएस के क्वेश्चन सेटरडा.अभय कुमार-मिनाक्षी प्रभा को आरजेएस स्टार फैमिली अवार्ड 2019 प्रदान‌ किया गया।और स्व० पूर्ण चंद आर्य मेमोरियल अवार्ड 2020 की घोषणा हुई।स्वतंत्रता सेनानी डा. राम मनोहर लोहियाकी पुण्यतिथि 12अक्टूबर के उपलक्ष्य में  श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। आर्य समाज के अनुयाई स्थानीय सकारात्मक व्यक्तित्व पूर्ण चंद आर्य को भी श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक‌ में एडीएम ओमप्रकाश नारायण (से.नि.) ने दिनकर की कविता सुनाई और कहा कि भूमिहीनों को जमीन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यपालक अभियंता डी सिंह (से.नि) ने आरजेएस के‌  सकारात्मक भारत आंदोलन का समर्थन किया,प्रो.बजरंग प्रताप हिंद केसरी (वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा ने स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी डा.राममनोहर लोहिया के जीवन पर प्रकाश डाला। बैठक में वासुदेव प्रकाश (से.नि.पदाधिकारीSBI)प्रो.अशोक कुमार वर्मा (से.नि.प्राध्यापक DAV महाविद्यालय,सिवान) ,डा.महमूद आलम _शिक्षक बसंतपुर उच्च विद्यालय,रतनाभ प्रसाद शिक्षक-बीएमएस अदालत गंज,पत्रकार रवि शेखर प्रकाश ,पत्रकार विवेक, राजेश,दीपक ,बंटी और विकास ,मनु आदि उपस्थित रहे अब  सकारात्मक बिहार यात्रा पार्ट 3 के अंतर्गत  पटना जिला के मसौढ़ी में 19अक्टूबर को 111 वीं बैठकें की जाएगी।इसमें आरजेएस स्टार फैमिली अवार्ड 2019 डा.सत्येन्द्र सिंह-श्रीमती इंदु सिंह को प्रदान  की जाएगी और स्व० जेहल महतो मेमोरियल आरजेएस स्टार अवार्ड 2020 की घोषणा की जाएगी।

आरजेएस का महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम 19 जनवरी 2020 को दिल्ली  RJS राष्ट्र प्रथम वंदे मातरम् पार्ट- 3 है।इस कार्यक्रम में स्व०लालदेव सिंह -छठी देवी ,स्व०दूजा सिंह-राजपति देवी ,स्व०जेहल महतो  और स्व० पूर्ण चंद आर्य मेमोरियल RJS स्टार अवार्ड 2020 ‌ प्रदान किया जाएगा। विदित है कि आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में 18 से 20 अक्टूबर तक चल रहे  26 वें परफेक्ट हैल्थ मेला को समर्थन दिया है। बिहार यात्रा की सबसे खास मुलाकात आरजेएस से जुड़े  सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार से बातचीत रही वहीं दो हफ्ते तक बाढ़ पीड़ितों की आवाज बनी टीम आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया ।