सकारात्मक भारत के प्रयास करने का सहयोग

सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन के अंतर्गत सकारात्मक कार्यों और प्रयासों को समर्थन रहता है। आरजेएस फैमिली से जुड़ी सकारात्मक व्यक्तित्व समाजसेवी प्रतिभा दीक्षित बच्चों को शिक्षा देने का नये साल 2023 से एक अभियान शुरू कर रही हैं। “हमारी इच्छा:हर घर शिक्षा” को लेकर 31 दिसंबर 2022 को ममता सागर फाउंडेशन द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया।

ममता सागर फाउंडेशन की संस्थापक विलक्षण प्रतिभा की धनी प्रतिभा दीक्षित हैं। उनके व्यक्तिगत निमंत्रण पर  आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक भी वेबिनार में  शामिल हुए। वेबिनार का संचालन कर रहे विपिन यादव जी द्वारा आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना को भी दो शब्द बोलने के लिए आमंत्रित किया गया। श्री मन्ना ने कहा कि ममता सागर फाउंडेशन के 2 जनवरी 2023 को मुखर्जी नगर में होने वाले कार्यक्रम को आरजेएस पॉजिटिव मीडिया समूह सहयोग करेगा। टीम ममता सागर फाउंडेशन को नये साल पर शुरू हो रहे आरजेएस ब्राॅडकास्टिंग हाउस के ऑनलाइन कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया गया।

वेबिनार में दिल्ली स्थित नेहरू विहार में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे अमित  द्वारा कमजोर वर्गों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का लाईव दृश्य भी दिखाया गया ।

यह अपने आप में एक प्रेरक नजारा था। एडवोकेट सुरेंद्र सिंह , समाजसेवी एम एल गुलाटी , धीरज बंसल, अर्पित अरोड़ा,नीरज और अशोक कारवा ने फाउंडेशन के प्रयासों को लेकर आगे बढ़ने की जरूरत पर बल दिया और आर्थिक सहयोग देने की इच्छा जताई। आरजेएस फैमिली से जुड़े ममता सागर फाउंडेशन के कार्यकारी सलाहकार एडवोकेट सुजीत कुमार का ये प्रयास सराहनीय है।