Social Development Welfare Society (Regd.NGO) organized Legal Awareness Program on Reproductive Health Rights For Women


बेटी बचाओ आंदोलन 


१८ जनवरी को गावं मुखमेलपुर जिला उत्तर, दिल्ली में बेटी बचाओ आंदोलन के तहत कन्या भूर्ण हत्या के खिलाफ महिलाओ के प्रजनन स्वास्थय सम्बन्धी अधिकारो पर सोशल डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी (रजि० एनजीओ) दुवारा क़ानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. 
कार्यक्रम में लगभग १२५ महिलाओ और ४०-५० पुरुषो ने भाग लिया। संस्था की ओर से संरक्षक डा के एस भाटी (वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट), अध्यक्ष नरेश लाम्बा, महासचिव सतवीर सिंह राणा, सदस्य कप्तान कपिल सिंह और रोहतास राणा ने कार्यक्रम का नेतृत्त्व  किया और जागरूकता सन्देश दिया। अतिथितियों में एसडीएमसी उपायुक्त और साहित्यकार/ कवि श्री सुरेश यादव, एसीपी अलीपुर दिल्ली पुलिस घनशयाम बंसल, राष्ट्रीय कवि रमेश गंगेले, स्थानीय निगम पार्षद श्रीमती अमन त्यागी व मीडिया से आये प्रतिनिधियो और गाव के स्कूल के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के भागीदारों को देश में कम होती लड़कियो की संख्या से बिगड़ते सामाजिक संतुलन से समाज और महिलायो पर पड़ रहे दुस्प्रभाव पर बताया और इसके कारणो व समाज से इस बुराई को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। डा के एस भाटी जी ने लिंग प्रशिक्षण और भूर्ण हत्या सम्बंधित कानून के बारे में लोगो को बताया। गाव के स्कूल कि लड़कियो ने अपने विचार रखे और बड़ी मर्म भाषा से महिलाओ को कहा कि – माँ मुझे मत मार, मुझे भी संसार में आने दे।
सोशल डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी पिछले तीन वर्षो से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रो विशेषकर गावो में बेटी बचाओ अभियान चला रही हैं. संस्था समय समय पर राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार एवं केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सहयोग से भी कार्यकर्म आयोजित करती रहती है इस अभियान की प्रेरणा वर्ष २०१२ में संस्था को राष्ट्रीय महिला आयोग से मिली थी तब से संस्था लगातार आयोग के सहयोग और स्वयं के दुवारा कार्यकर्म कर रही हैं।