महिला दक्षता समिति के तत्वावधान में आज नई दिल्ली के 4, कृष्ण मेनन मार्ग पर समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुमन कृष्ण कांत पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय कृष्ण कांत की पत्नी की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता शिखर, महासचिव रजनी तायल के सान्निध्य में नववर्ष में समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की गई। श्रीमती सुमन कृष्ण कांत ने बताया कि समिति बालिका शिक्षा के क्षेत्र में लोगों में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाएगी। जिसमें बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए अभिभावकों को कहा जाएगा कि वे बेटी पैदा होते ही उसके दहेज के लिए पैसा एकत्रित ना करके बल्कि उसकी शिक्षा के लिए धनार्जन करें। इससे बेटियाँ आत्मनिर्भर और शिक्षित होंगीं। समिति दहेज प्रथा का पुरजोर विरोध करती है इसलिए बालिकाओं को शिक्षित, सक्षम और सशक्त बनाने के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होने आहृवान किया कि चलो सतयुग की तरफ, क्षितिज के माध्यम से युवाओं को महिलाओं और बुजुर्गों का समुचित सम्मान करने, सभी प्रकार के नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया में समय नष्ट करने की बजाय रचनात्मक कार्यों में समय का सदुपयोग करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन महिला दक्षता समिति वर्ष भर करेगी ताकि युवाओं का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक किया जा सके। इस अवसर पर बडी संख्या में समिति के वरिष्ठ और प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
महिला दक्षता समिति ने बालिकाओं और युवाओं के सशक्तिकरण का संकल्प लिया
Related Posts
दशहरा पर्व
सकारात्मक भारत-उदय दस दिवसीय बिहार यात्रा शुरू
Sarbojanin Durgotsav-2008

Dwarka Forum met MCD officials to discuss various civic problems

Earth Hour 2015: It’s time to go beyond the hour
Please Light a Candle for 26/11

Sensational Meghna Patel Video woos Muslims to support Narendra Modi
संत कबीर की 625 वीं जयंती व पर्यावरण दिवस पर आरजेएस पीबीएच वेबिनार संपन्न

Bollywood star Govinda danced in the Param Shree Award-2016

बायोटिक ने पेश की नई उत्पाद श्रृंखला

New show Mrs. Tendulkar on SAB TV

World Cup Cricket for the Blind

“Supernatural” movie shot in a real haunted Building!

Trusted Tour & Travel services
ROAD SAFETY EXPERTS URGE GOVERNMENT FOR TREATING ROAD ACCIDENTS IN INDIA ON LINES OF CORONAVIRUS PANDEMIC

शिक्षा भारती पब्लिक विधालय के द्वारा संस्कृत सम्भाषण कार्यक्रम

Celebrations of IGNCA Foundation Day

Dwarka Hello Moms organized Yoga camp

B’day celebrations of members of Sukh Dukh Ke Saathee

