पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

आदर्श ग्रामीण समाज एवं अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज जनकपुरी में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(ए) के दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं पश्चिमी दिल्ली.दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के.प्रत्याशी शिक्षाविद् दयानंद वत्स की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ  विश्व पृथ्वी दिवस का मनाया गया। अपने.संबोधन में वत्स ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के बावजूद जनसंख्या में हो रही भारी वृद्धि के कारण संसाधनों की कमी के चलते धरती पर विकराल संकट छाया हुआ है। मानव द्वारा प्रकृति और पृथ्वी का जिस बेरहमी से.दोहन हो.रहा है.वह मानवता के लिए खतरे का संकेत है। वत्स ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण ही एकमात्र बचाव का रास्ता है। इसी से पृथ्वी का अस्तित्व कायम रह पाएगा।  इस मौके पर आचार्य सुभाष वर्मा, वरिष्ठ लेखक प्रदीप श्रीवास्तव ने पृथ्वी दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए विश्व समुदाय को आगे आना होगा।