कांग्रेस विधायक दल के प्रवक्ता एवं मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव व वरिष्ठ विधायक मुकेश शर्मा ने कहा है कि उत्तम नगर विधानसभा विकास के मामले में दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ व अव्वल विधानसभा बनी है। श्री शर्मा ने कहा की उत्तम नगर विधानसभा का हर क्षेत्र में चहुँमुखी विकास हुआ है चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने का काम हो, बेहतर परिवहन व्यवस्था की बात हो या सामाजिक क्षेत्र में चल रही कलयाणकारी योजनाओं से स्थानीय नागरिकों को लाभान्वित करने की बात हो हर क्षेत्र में उत्तम नगर विधानसभा को बेहतर अवसर मिले है। श्री शर्मा ने कहा की उत्तम नगर दिल्ली की पहली विधानसभा है जहा एक साथ दो सरकारी अस्पतालो के निर्माण को मंजूरी मिली है व 237 कि.मी. लम्बी सीवर लाईन सिर्फ उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में डाली जा रही है। श्री शर्मा आज विजय-विश्वास यात्रा के माध्यम से उत्तम नगर के ओमविहार व डी.डी.ए. फलैटस में पहुचें जहाँ पर स्थानीय निवासियों द्वारा उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। सैंकड़ों लोग यात्रा में नारे लगाते हुए तिरंगे झंडे हाथ में लेकर उनके साथ-साथ चल रहे थे। श्री शर्मा ने आज 23 कि.मी. लम्बी पदयात्रा की उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारीगण व सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक जिनमें भारी संख्या में नौजवान व महिलाये भी शामिल थी।
उत्तम नगर विकास के मामले में दिल्ली में सबसे अव्वल-237 कि.मी. लम्बी सीवर लाईन सिर्फ उत्तम नगर में डाली जा रही है – मुकेश शर्मा ।
उत्तम नगर विकास के मामले में दिल्ली में सबसे अव्वल-237 कि.मी. लम्बी सीवर लाईन सिर्फ उत्तम नगर में डाली जा रही है – मुकेश शर्मा ।
Related Posts

Heartiest Congratulations to all students of DAV School

”DRESS ME UP FOR MY EARTH”- Fancy Dress Competition
Representation to Mr. Venkaiah Naidu, Minister of Urban dvelopment

Core Star Meditation

चौंकाएंगे सिंहासन बत्तीसी के थ्रीडी इफेक्ट्स : धीरज कुमार
HOW TO IMPROVE LAW AND ORDER IN DWARKA?

Dwarka Ramlila & Diwali mela 2014 – Day 9

Sabrang on 29th August
Scolding your child?

द्वारका अग्रवाल सभा द्वारा होली मिलन सम्पन्न

Venkateshwar International School hosted the Umang Utsav

72 hours for a strong Lokayukta

N.K.Bagrodia Public School, Dwarka celebrated Maths week

Apeejay School of Management organize a Live case study Seminar with Mumbai Dabbawallas

NK Bagrodia Public School, Dwarka conducted various activities on Vigilance Awareness day

SELF DEFENCE CAMPAIGN IN DWARKA

Career Counselling workshop attended by R.D. Rajpal School Students

Diluting Whistleblower’s Protection Act

The Annual Cultural day of Pre-Primary held at SVIS

