9 एक्स जलवा ‘फुल आरडी‘ शो

प्रेमबाबू शर्मा

चैनल 9 एक्स ने मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन के जन्मदिन के मौके उनको विशेष श्रद्धांजलि देते हुए 22 जून से 27 जून तक का प्रसारण करेगा।

इस अवसर पर चैनल पर दमदार प्रोग्रामिंग पहलों को प्रदर्शित किया जायेगा। 9एक्स जलवा द्वारा 22 जून से आरडी बर्मन के विशेष संगीत और पुराने गीतों के अलावा ब्रह्मानंद सिंह द्वारा आरडी बर्मन की पुरस्कार विजेता डाॅक्यूमेंट्री भी दिखाई जायेगी। 

‘फुल आरडी‘ नामक एक सप्ताह के प्रोग्रामिंग का प्रसारण प्रतिदिन रात 9-10 बजे तक किया जायेगा। इसमें आरडी बर्मन के गानों और गायकों, गीतकारों व खुद आरडी के साथ उनका एक स्पेशल सेगमेंट दिखाया जायेगा। लता मंगेशकर, आशा भोसले, गुलजार और किशोर कुमार सरीखे अन्य दिग्गज संगीतज्ञों के साथ आरडी के विशेष गानों को चैनल पर प्रदर्शित किया जायेगा और पुराने गीतों को भी दिखाया जायेगा।

9 एक्स जलवा द्वारा आरडी बर्मन के कॅरियर पर एक इंफो ग्राफिक्स भी प्रसारित किया जायेगा। ‘फुल आरडी‘ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये इम्तियाज बगदादी, प्रोग्रामिग हेड, 9एक्स जलवा ने कहा, ‘‘पंचम दा उर्फ आरडी बर्मन दिग्गज संगीतकार हैं। उनकी संगीत रचनायें सदाबहार है, और उन्हें आज के युवा भी पसंद करते हैं। आरडी बर्मन के संगीत में 9एक्स जलवा का हमेेशा सदाबहार संगीत प्रसारित करने का सार निहित है। आरडी बर्मन के सर्वश्रेष्ठ गीतों के अलावा हमने एक रचनात्मक इंफो ग्राफिक्स भी तैयार किया है, जिसमें आरडी बर्मन के कॅरियर के बारे में जानकारी दी गई है। हमें पूरा भरोसा है कि बाॅलीवुड संगीत के दीवानों को 9 एक्स जलवा पर यह संगीतमय कार्यक्रम पसंद आयेगा।‘‘ 9 एक्स जलवा द्वारा एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम फुल आरडी को भी प्रस्तुत किया जायेगा। संगीतकार पर आधारित इस कार्यक्रम में आरडी बर्मन के सर्वश्रेष्ठ गानों को दिखाया जायेगा। फ ुल आरडी का प्रसारण पूरे सप्ताह रात 10-11 बजे और सुबह 7-8 बजे एवं दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। 9एक्स जलवा पर ‘फुल आरडी‘ को काॅन्टेस्ट एवं प्रोमो के माध्यम से डिजिटल एवं सोशल मीडिया मंचों पर प्रमोट किया जायेगा।