अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के तत्वावधान में आज संघ के उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-36 स्थित मुख्यालय बरवाला में संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स की अध्यक्षता में हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की 137वीं जयंती की पूर्व संध्या पर श्री दयानंद वत्स ने प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र.की ओर से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता विषयक राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में बोलते हुए श्री दयानंद वत्स ने कहा कि प्रेमचंद के साहित्य के सभी पात्र आज भी समाज में जीवंत है। प्रेमचंद के लाखों होरी आज देश कई राज्यों में आई बाढ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। उनकी फसलें चौपट हो चुकी हैं। प्रकृति का कहर कभी सूखा तो कभी बाढ के रुप में किसानों पर कहर बनकर टूट रहा है। आजादी के सत्तर सालों के बाद भी किसानों और मजदूरों की बदहाल स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। पूंजीपतियों और साहूकारों के शोषण और दमन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ऐसे में मुंशी प्रेमचंद का समूचा साहित्य आज भी प्रासंगिक है। वरिष्ठ लेखक श्री प्रदीप श्रीवास्तव और श्री सुभाष वर्मा ने एक स्वर से मुंशी प्रेमचंद की रचनाओं के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेमचंद भारत के 130 करोड लोगों में कहीं न कहीं परिलक्षित हो ही जा है।
मुंशी प्रेमचंद की 137 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता विषयक राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन
मुंशी प्रेमचंद की 137 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता विषयक राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन
Related Posts

Latest film release – Department

शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल मे दीपावली के त्योहार का आयोजन

Happy Birthday- Manisha Koirala

पेटीएम शुरू करेगा स्वास्थ्य बीमा
युवा फिल्मकार अक्षय राठी ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दुस्तान का नाम रोशन किया

अपार इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में ग्रेजुएशन समारोह

Workshop on “ROLE OF MEDIA IN STUDENTS’ LIFE” for school students

Federation of C.G.H.S.Dwarka organizing an interaction meeting with DCP(S-W)
Power: The New Medicine on the Block
Wisdom Tree goes down the memory lane with Sati Sahni’s ‘Nehru’s Kashmir’

Sri VIS, Sector-18, Dwarka relives Gandhigiri

World’s Cricket Day

Ruby would seek legal action against those who defaming her
Thumbs up for Anna Hazare ji !

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर नुक्कड नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया
Formation of AAP government
Change in Managing Committee

अमिताभ बच्चन ने किया युद्व का पोस्टर रीलिज

Tantra The Moksh Live on 8th May 2016

